
'ईरान ने की PM नेतन्याहू की हत्या की कोशिश', इजरायल का बड़ा आरोप- लेबनान ने दागे 3 ड्रोन
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या की कोशिश हुई है. ईरान ने उन्हें एलिमिनेट करने की कोशश की. लेबनान से उनके निजी आवास पर तीन ड्रोन से हमला किया गया, लेकिन एक भी उनके आवास पर नहीं गिरा. एक ड्रोन उनके पड़ोस के किसी मकान पर गिरा लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हुए हमले के लिए इजरायल ने ईरान को दोषी ठहराया है. इजरायल के एक सीनियर अधिकारी ने आरोप लगाया है कि ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की है. आज सुबह हुए इस हमले में हिज्बुल्लाह ने तीन ड्रोन लॉन्च किए थे. इजरायल की सेना (आईडीएफ) के मुताबिक, इन ड्रोन में से दो को मार गिराया गया, जबकि एक ने प्रधानमंत्री आवास के पास की इमारत को निशाना बनाया.
प्रधानमंत्री ऑफिस से आए एक बयान के मुताबिक, ईरान ने नेतन्याहू को निशाना बनाने की कोशिश की थी. यह घटना कासेरिया में हुई, जो अपने शानदार विला और रोमन सभ्यता के अवशेषों के लिए मशहूर है. IDF ने बताया कि ड्रोन लेबनान से लॉन्च किए गए थे और इस हमले के कारणों की जांच की जा रही है. ईरान की तरफ से फिलहाल इजरायल के आरोपों पर कुछ प्रतिक्रिया समने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: PM नेतन्याहू के घर के पास ड्रोन हमला, क्या इजरायल देगा हिज्बुल्लाह को करारा जवाब? देखें
ड्रोन अटैक पर नहीं मिली कोई वार्निंग
कहा जा रहा है कि ड्रोन हमले के बीच लोगों को कोई वार्निंग नहीं मिली. मसलन, इजरायल का सुरक्षा कवच (वार्निंग सिस्टम) आमतौर पर किसी भी हमले को भांप लेता है और साइरन के जरिए लोगों की चेतावनी मिलती है. हालांकि, नेतन्याहू के आवास को निशाना बनाने वाले ड्रोन्स का पता नहीं चला.
सैन्य हेलिकॉप्टर ने ड्रोन को मार गिराया

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









