
'ईरान के सेंट्रल बैंक को इजरायल ने घोषित किया आतंकी संगठन..., ' सीजफायर हो गया लेकिन ठंडी नहीं हुई दुश्मनी की आग
AajTak
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कार्टज ने मोसाद के आग्रह पर ईरान पर एक बड़ी आर्थिक चोट की है. इजरायल ने अब ईरान के केंद्रीय बैंक को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. उन्होंने कहा है कि इजरायली हितों के खिलाफ काम कर रही ईरानी संस्थाओं पर इजरायल का अटैक जारी रहेगा.
ईरान और इजरायल के बीच भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन दोनों मुल्कों के बीच दुश्मनी की आग जरा सी भी ठंडी नहीं हुई है. इजरायल ने अब ईरान के सेंट्रल बैंक को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. इजरायल ने आरोप लगाया है कि ईरान का सेंट्रल बैंक आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिग कर रहा है. इजरायल ईरान के बीच 12 दिनों की लड़ाई के बाद ये अहम घटनाक्रम है.
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कार्टज ने ट्वीट कर कहा है कि, "मैंने आज मोसाद और राष्ट्रीय आर्थिक युद्ध मुख्यालय के अनुरोध पर ईरान के सेंट्रल बैंक को आतंकवादी संगठन घोषित करने वाले एक विशेष आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य ईरानी आतंकवादी शासन की फाइेनेंसिंग सिस्टम के मूल पर प्रहार करना है."
इजरायल कार्टज ने कहा है कि ईरान का सेंट्रल बैंक एक ऐसा माध्यम है जो जानलेवा आतंकवाद के लिए अरबों डॉलर का निवेश करता है. हम उन जगहों पर हमला करेंगे जो अयातुल्ला शासन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह के आतंकवाद, हौती, इराक में शिया मिलिशिया, हमास और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जरिए ये बैंक धन मुहैया कराता है.
इजरायल के अनुसार आतंकवाद में शामिल ईरान के किसी सरकारी एजेंसी को छूट नहीं होगी. इजरायल कार्टज ने कहा कि हम ईरानी दुष्टता की धुरी को उजागर करेंगे, उस पर हमला करना और उसे खत्म करना जारी रखेंगे. चाहे वह कहीं भी काम कर रहा हो.
वहीं सीजफायर उल्लंघन मामले पर इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कार्टज ने कहा है कि इजरायल रक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि अगर ईरान संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है तो वे पूरी ताकत के साथ इसका जवाब दें.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्टज ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री के साथ समन्वय में आईडीएफ को निर्देश दिया है कि वे तेहरान के केंद्र में शासन के ठिकानों पर तीव्र हमलों के माध्यम से ईरान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन का जोरदार तरीके से जवाब दें."

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








