
'ईरान के साथ डील करने वालों को...', अमेरिका ने पाकिस्तान को दिखाई आंख
AajTak
पाकिस्तान ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए साल 2010 में ईरान के साथ गैस प्रोजेक्ट का समझौता किया था. दशक बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान देश में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा नहीं कर पाया है. अमेरिका की तरफ से बार-बार मिलती धमकियों के बीच यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पा रहा है.
अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान को ईरान के साथ सहयोग के खिलाफ चेतावनी दी है. ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अहम प्रोजेक्ट है जो अमेरिकी आपत्तियों के कारण लंबे समय से अधर में लटका हुआ है. अमेरिका की नई चेतावनी अब पाकिस्तान की चिंता बढ़ाने वाली है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैस पाइपलाइन पर टिप्पणी की.
उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, 'ईरान के खिलाफ हम अपने प्रतिबंध जारी रखेंगे. साथ ही, ईरान के साथ बिजनेस डील करने वालों को उन समझौतों के संभावित असर के बारे में पता होना होना चाहिए.'
2010 में हुआ था समझौता, अब तक नहीं बिछी पाइपलाइन
अमेरिका ने लंबे समय से प्रतिबंधों के जरिए ईरान पर दबाव बनाना जारी रखा है जिससे ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है.
ईरान-पाकिस्तान ने प्रोजेक्ट की डील साल 2010 में साइन की थी जिसके तहत यह तय हुआ था कि ईरान प्रतिदिन 75 करोड़ से लेकर एक अरब फीट प्राकृतिक गैस पाकिस्तान को सप्लाई करेगा. पाइपलाइन बिछाने के लिए 2014 की डेडलाइन तय की गई थी और गैस आपूर्ति की यह डील 25 सालों के लिए हुई थी.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








