
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के दौरे को लेकर लाहौर और कराची में सार्वजनिक अवकाश
AajTak
पाकिस्तान की सरकार ने मंगलवार को लाहौर और कराची में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया क्योंकि ईरानी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले सुरक्षा के नजरिए से प्रमुख सड़कों को पर आवाजही रोक दी गई थी.
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी (Ebrahim Raisi) पाकिस्तान के तीन दिन के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर और दक्षिणी शहर कराची का दौरा किया. रायसी ने सोमवार (22 अप्रैल) को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी तीन दिवसीय पाकिस्तान यात्रा शुरू की थी.
एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान की सरकार ने मंगलवार को लाहौर और कराची में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया क्योंकि ईरानी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले सुरक्षा के नजरिए से प्रमुख सड़कों को पर आवाजही रोक दी गई थी.
पंजाब की CM मरियम नवाज के साथ मीटिंग
लाहौर में, रायसी ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय शायर अल्लामा मोहम्मद इकबाल की समाधि का दौरा किया, जहां एक दल ने उन्हें सम्मानित किया. उन्होंने इकबाल की कब्र पर फूल चढ़ाया और दुआएं पढ़ी.
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने लाहौर में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के साथ मीटिंग की. उन्होंने सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने की बात कही. इसके बाद रायसी, कराची में पाकिस्तान के संस्थापक कायद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना की मजार पर गये, जहां उन्होंने दुआएं पढ़ी.
एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि रायसी को सिंध प्रांत के गवर्नर द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया. बता दें कि पाकिस्तान में इब्राहिम रायसी बुधवार (24 अप्रैल) तक रहेंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










