
ईरान के पास मिसाइलें तो इजरायल का एयर डिफेंस शानदार... जानिए किसमें है कितना दम?
AajTak
इजरायल और अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि 12 अगस्त 2024 की रात ईरान इजरायल पर हमला करेगा. हमला कई तरफ से हो सकता है. लेकिन क्या ईरान की मिसाइलों या ड्रोन्स में इतना ताकतवर है कि वह इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम को तोड़कर घातक हमला कर सके. आइए जानते हैं दोनों की मिलिट्री ताकत.
ईरान के पास सैनिक ज्यादा हैं. वहीं, इजरायल तकनीक में कई गुना आगे. ईरान के पास मिसाइलें ज्यादा हैं, तो इजरायल के पास दुनिया बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्टम. ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक दुनिया में मिलिट्री रैंकिंग की बात करें तो ईरान 14वें और इजरायल 17वें नंबर पर है.
ईरान के पास एक्टिव सैनिक अधिक, इजरायल के पास रिजर्व सैन्य बल
ईरान के पास 11.80 लाख सैनिक हैं. वहीं इजरायल के पास 6.70 लाख. ईरान के पास एक्टिव सैनिक 6.10 लाख हैं. इजरायल के पास 1.70 लाख. ईरान के पास रिजर्व सैन्य बल 3.50 लाख और इजरायल के पास 4.65 लाख. ईरान के पास 2.20 लाख जवानों की पैरा-मिलिट्री है, जबकि इजरायल के पास मात्र 35 हजार सैनिक.
यह भी पढ़ें: फ्लाइट कैंसल, जंगी बेड़ा रवाना... मिडिल ईस्ट में जंग की आहट, क्या आज कयामत की रात होगी?
इजरायल के पास वायु, थल और नौसैनिक ईरान से ज्यादा
ईरान के पास 42 हजार वायुसैनिक हैं. इजरायल के पास 89 हजार. अगर थल सैनिकों की बात करें तो ईरान के पास 3.50 लाख तो इजरायल के पास 5.26 लाख. ईरान के पास कुल 18,500 नौसैनिक हैं, जबकि इजरायल के पास 19,500.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












