
ईरान के नए राष्ट्रपति रईसी ने अपने शपथ ग्रहण में भेजा भारत को न्योता
AajTak
ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने पद संभालने से पहले ही भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के नेतृत्व में आए भारतीय प्रतिनिधिमंडल से बुधवार को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 5 अगस्त को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत को आमंत्रित किया है.
ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने पद संभालने से पहले ही भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के नेतृत्व में तेहरान पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल से बुधवार को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 5 अगस्त को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत को आमंत्रित किया है. पूर्व न्यायपालिका प्रमुख इब्राहिम रईसी ने पिछले महीने ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी. वह अगस्त की शुरुआत में पदभार ग्रहण करेंगे. (फोटो-AP) यह पहला मौका है जब इब्राहीम रईसी ने अपना पदभार संभालने से पहले ही किसी विदेशी मेहमान से मुलाकात की है. भारतीय विदेश मंत्री ईरान के निर्वाचित राष्ट्रपति से मिलने वाले पहले विदेशी गणमान्य शख्स हैं. बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर चर्चा हुई. रूस के लिए तीन दिन की यात्रा पर रवाना होने के दौरान एस जयशंकर ने रास्ते में तेहरान में थोड़ी देर के लिए ठहरे और इब्राहिम रईसी से मुलाकात की. (फोटो-@DrSJaishankar)
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










