
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना
AajTak
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के हेलिकॉप्टर की हुई 'हार्ड लैंडिंग'
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी है. रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं. अभी मामले में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. ईरानी राज्य टीवी ने कहा कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को रविवार को "हार्ड लैंडिंग" का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट में कहा गया है कि रायसी पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे और यह घटना राजधानी तेहरान से 600 किमी दूर जोल्फा के पास हुई.
ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के साथ हादसे की जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी. इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी हेलीकॉप्टर से अजरबैजान की यात्रा पर थे. पूर्वी अजरबैजान में ये हादसा हुआ, ऐसा बताया जा रहा है. हालाँकि, इस हेलीकॉप्टर पर सवार राष्ट्रपति के कुछ साथी केंद्रीय मुख्यालय से संपर्क कर सके, जिससे उम्मीद है कि घटना में कोई जनहानि न हुई हो.
इस काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, जिनमें से दो पर मंत्री और अधिकारी सवार थे और वे सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच गए. कथित तौर पर राष्ट्रपति के साथ हेलीकॉप्टर में सैय्यद मोहम्मद-अली अल-हाशेम, तबरीज़ के शुक्रवार की प्रार्थना के इमाम और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन भी थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










