
इस सरकारी कंपनी के शेयर कल दो टुकड़ों में जाएगा बंट, क्या आपके पास है?
AajTak
Mazagon Dock Shipbuilders: नियम के मुताबिक जिन निवेशकों के पास मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के 10 शेयर हैं, अब उनके शेयर शुक्रवार को दो हिस्सों में बंटकर यानी 20 शेयर हो जाएंगे.
सरकारी डिफेंड कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Limited) के शेयर ने अब तक जबर्दस्त रिटर्न दिया है. इस कंपनी की सितंबर- 2020 में लिस्टिंग हुई थी.
दरअसल, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर एक बार फिर सुर्खियों में है, और शुक्रवार यानी 27 दिसंबर कंपनी के लिए बेहद अहम रहने वाला है. क्योंकि इस दिन मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है. कंपनी के शेयरों को 2 हिस्सों में बांटा जाएगा.
तीन साल में कंपनी ने दिया बंपर रिटर्न
दरअसल, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स कंपनी ने 1:2 स्टॉक स्प्लिट का रिकॉर्ड और एक्स-डेट 27 दिसंबर तय की है. इसका मतलब है कि शुक्रवार को शेयरों का बंटवारा हो जाएगा. नियम के मुताबिक जिन निवेशकों के पास मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के 10 शेयर हैं, अब उनके शेयर शुक्रवार को दो हिस्सों में बंटकर यानी 20 शेयर हो जाएंगे.
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस तारीख को 1:2 के अनुपात में कंपनी के 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों को 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में विभाजित किया जाएगा.
साल 2020 में आया था कंपनी का IPO

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











