
इस लड़की ने 2 महीने पहले लिखा था- Alia Bhatt हैं प्रेग्नेंट, हुई थी BAN
AajTak
एक यूजर ने अप्रैल महीने में ही आलिया की प्रेग्नेंसी का दावा किया था. उन्होंने तब कहा था कि यह जानकारी आलिया के असिस्टेंट की वजह से बाहर आई है. तब इसे झूठ करार देते हुए यूजर को बैन कर दिया गया था. लेकिन अब आलिया की प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद यूजर पर से बैन हटा दिया गया है. इसके बाद यूजर ने कहा- मुझे सोर्स पर पूरा भरोसा था.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी के 2 महीने बाद ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर देकर फैन्स को चौंका दिया. लेकिन अगर कोई कहे कि इस बात की जानकारी एक महिला को 2 महीने पहले से ही थी तो? अप्रैल महीने में ही आलिया की प्रेग्नेंसी के बारे में एक महिला ने Reddit पर लिखा था. तब उसकी बातों को फेक बताकर उसे Reddit ग्रुप से बैन कर दिया था.
महिला को तब BollyBlindsNGossip sub-Reddit ने बैन किया था. हालांकि, वह अब वापस आ गई हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स चाहते हैं उन्हें सम्मानित किया जाए.
बता दें कि BollyBlindsNGossip ने अप्रैल में एक पोस्ट किया था. इस पर newbee_forfun नाम के एक Reddit यूजर ने कहा था- मिस भट्ट साफ तौर पर प्रेग्नेंट हैं. इस खबर का सोर्स एक असिस्टेंट है जो कि उनका फ्रेंड/मेकअप आर्टिस्ट है. यूजर के इस दावे को लोगों ने तब गॉसिप करार दिया था.
फैंस ने महिला यूजर की बात पर तब विश्वास नहीं किया था और लोग एक्ट्रेस को डिफेंड करने लगे थे. एक यूजर ने लिखा था- तो आलिया ने एक मेकअप आर्टिस्ट को बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं? और उन्होंने ये फैसला किया कि इतनी पर्सनल जानकारी वह तुम्हें देंगे.
जवाब में newbee_forfun ने कहा था- आर्टिस्ट ने कुछ सुन लिया और उसने इसके बारे में दूसरे लोगों को बताया. यह गॉसिप सब्जेक्ट है. मैंने वह बात यहां बता दी. एन्जॉय. अनुमान लगाते रहो, और मेरी तरफ से गुड बाय. इस जानकारी को BollyBlindsNGossip के मॉडरेटर्स ने फेक मार्क कर दिया था और उन्हें बैन कर दिया गया था. उनका पोस्ट भी डिलीट कर दिया गया था.
हालांकि, जब एक्ट्रेस ने खुद प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो महिला यूजर पर से बैन हटा दिया गया. जिसके बाद लोग महिला के सपोर्ट मे आ गए. एक यूजर ने लिखा कि महिला को अवॉर्ड मिलना चाहिए.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












