
इस राज्य में कोरोना पीड़ित परिवारों को 'सक्षम' योजना के तहत पेंशन और स्कॉलरशिप देगी सरकार
AajTak
जम्मू में जिन लोगों ने कोरोना के कारण अपनों को खो दिया है उन्हें वित्तीय सहायता पहुंचाने के लिए मंजूरी दे दी गई है. इस योजना का उद्देश्य उन परिवारों का भरण-पोषण सुनिश्चित करना है जिन्होंने अपने एकमात्र कमाने वाला खो दिया है.
कोरोना के कारण ना जानें कितनों ने अपने परिजनों को खो दिया और ना जानें कितने ही बच्चे अनाथ हो गए. कोरोना के कारण कई परिवारों ने अपने एकलौते घर में कमाने वालों को भी खो दिया. जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) ने कोविड पीड़ितों के परिवारों को कोविड नैतिकता (SASCM/Saksham) के लिए विशेष सहायता योजना के माध्यम से वित्तीय राहत देने को मंजूरी दी है. इस योजना का उद्देश्य उन परिवारों का भरण-पोषण सुनिश्चित करना है जिन्होंने अपना एकमात्र कमाने वाला खो दिया है. कोविड परिवारों के लिए सक्षम आर्थिक राहत नई योजना सक्षम के तहत जीवित पति या पत्नी और प्रभावित परिवारों के सबसे बड़े जीवित सदस्य को प्रत्यक्ष बैंक ट्रेंसफर (डीबीटी) के माध्यम से, 1000 रुपये की विशेष मासिक पेंशन मिलेगी. शर्त ये है कि वो किसी और योजना के तहत पेंशन ना ले रहें हो. छात्रों को भी मिलेगी स्कॉलरशिप इसके अतिरिक्त, यह योजना उन बच्चों को विशेष छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगी, जिन्होंने अपने कमाने वाले माता-पिता/ भाई-बहन/ अभिभावक को कोविड से खो दिया. विशेष छात्रवृत्ति का भुगतान प्रतिवर्ष 12वीं और उच्च शिक्षा तक के बच्चों को 20,000 और 40,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप मिलेगी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












