
इस ब्यूटी ट्रीटमेंट को कराने पार्लर गई थी दुल्हन, हो गई मौत!
AajTak
पुलिस की जांच में मौत को लेकर कोई संदेह नहीं जताया गया है, वहीं महिला के पति ने इस मामले में टैनिंग सैलून पर आरोप लगाए हैं.
एक नवविवाहित दुल्हन की टैनिंग सैलून के अंदर जान चली गई. यह घटना ब्रिटेन के एक टैनिंग सैलून की है. दरअसल, जैसे कुछ देशों में गोरे होने के लिए लोग ट्रीटमेंट कराते हैं, वहीं कुछ महिलाएं आर्टिफिशियल टैंनिंग कराना पसंद करती हैं. टैनिंग हासिल करने के लिए एक डिवाइस के जरिए ultraviolet radiation का इस्तेमाल किया जाता है.
जिस महिला की मौत टैनिंग सैलून में हुई, वह न्यूजीलैंड की रहने वाली थीं. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. टैनिंग सैलून में घुसने के 2 घंटे बाद नवविवाहित दुल्हन की मौत की खबर सामने आई. वहीं, पति ने इस मामले में टैनिंग सैलून पर लापहरवाही के आरोप लगाए हैं.
महिला का नाम पियाता ताउवाहर (30) था. वह एक मेंटल हेल्थ वर्कर थीं. 28 मई को वेल्स में स्वानसी टैनिंग सैलून में मृत मिलीं. ऐसा कहा जा रहा है कि वह हृदय की परेशानी से ग्रस्त थीं.
उन्होंने 11 मिनट के लिए अपना सेशन टैनिंग सैलून में बुक किया था. इस दौरान उनके पति इफान जोंस दो घंटे तक कॉल करते रहे, लेकिन उन्होंने कोई जबाव नहीं मिला. बाद में महिला की सास भी उन्हें ढूंढते हुए वहां पहुंचीं.
पति ने क्या कहा? पियाता के पति इफान ने कहा कि जो भी उनकी पत्नी से मिला होगा वो ये बात अच्छी तरह से जानता होगा कि वह कितनी दयालू थीं. उनसे मिला शख्स उन्हें हमेशा याद रखेगा.
वहीं, nzherald.co.nz से बात करते हुए पियाता के पति ने इस मामले में टैनिंग सैलून पर लापहरवाही के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी की मौत के बाद सवालों के जवाब चाहते हैं. जिस कमरे में वह मिली, वह ठीक रिसेप्शन डेस्क के सामने था, ऐसे में कोई न देख पाए यह कैसे हो सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







