
इस देश में युवा नहीं कर रहे शादियां, रिकॉर्ड कमी सरकार के लिए बनी सिरदर्द
AajTak
दक्षिण कोरिया में शादियों की संख्या में रिकॉर्ड कमी आई है. युवा शादी नहीं कर रहे हैं और अगर कर भी रहे हैं तो 30 की उम्र के बाद. पालन-पोषण के उच्च लागत के कारण कपल बच्चे पैदा करने से डर रहे हैं. पहले से ही जन्म दर में भारी कमी से जूझ रहे देश के लिए यह बेहद बुरी खबर है.
दक्षिण कोरिया में शादियों को लेकर नए आंकड़ें चौंकाने वाले हैं. गुरुवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल शादी करने वाले दक्षिण कोरियाई लोगों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर कम हो गई है. दुनिया के सबसे कम जन्म दर वाले देश में यह आंकड़े बेहद परेशान करने वाले हैं.
स्टैटिस्टिक्स कोरिया की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल करीब 1 लाख 92 हजार जोड़ों ने शादी की थी, जो कि 2012 में एक दशक पहले की तुलना में 40 फीसदी कम है. उस दौरान तीन लाख 27 हजार जोड़ों ने शादी की थी.
सरकार ने 1970 में शादियों का रिकॉर्ड रखना शुरू किया था. उसके बाद से यह एक साल में सबसे कम शादियों का रिकॉर्ड कायम हुआ है.
दक्षिण कोरिया में ऐसा पहली बार हुआ है कि शादी करने वाले पुरुषों की औसत आयु 33.7 वर्ष हो गई है जो एक रिकॉर्ड उच्च स्तर है. दुल्हनों की उम्र भी शादी के लिए 31.3 वर्ष के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. शादी के लिए पुरुषों की औसत उम्र में 1.6 साल और महिलाओं की उम्र में 1.9 साल की बढ़ोतरी हुई है.
जन्म-दर में रिकॉर्ड कमी
नए आंकड़ा ऐसे वक्त सामने आया है जब दक्षिण कोरिया जन्म-दर में लगातार गिरावट से जूझ रहा है. पिछले साल केवल दो लाख 49 हजार बच्चों ने जन्म लिया था. हर साल बच्चों के जन्म लेने की दर में गिरावट देखी जा रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









