
इस देश के 5 सैनिकों ने किया रेप, 14 साल की प्रेग्नेंट लड़की देगी बच्चे को जन्म
AajTak
रेप पीड़िता अबॉर्शन नहीं करवा सकती क्योंकि डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर उसका अबॉर्शन किया गया तो वह फिर कभी प्रेग्नेंट नहीं हो पाएगी.
14 साल की एक लड़की के साथ पांच रूसी सैनिकों ने रेप किया. जिसके बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गई. लेकिन लड़की अबॉर्शन नहीं करवा सकती क्योंकि डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर उसका अबॉर्शन किया गया तो वह दोबारा कभी मां नहीं बन पाएगी. ऐसे में अब लड़की बच्चे को जन्म देने की लिए मजबूर है.
'मिरर यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये लड़की यूक्रेन के Bucha की रहने वाली है. उसकी कहानी मनोवैज्ञानिक ऑलेक्ज़ेंड्रा क्वित्को (Oleksandra Kvitko) ने बताई है, जो पीड़िता के माता-पिता की सहमति से उसे मनोवैज्ञानिक सहायता दे रही हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, क्वित्को अभी 14-18 साल की पांच और लड़कियों की मदद कर रही हैं, जो कथित तौर पर रूसी सैनिकों द्वारा रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं. क्वित्को ने जिस सबसे कम उम्र की पीड़िता की मदद की, वह केवल 10 वर्ष की है.
क्वित्को ने Radio Svoboda को बताया- '14, 15, 16 साल की कई लड़कियों के साथ रेप किया गया. युद्ध के बाद यूक्रेन में कई प्रेग्नेंट किशोरियां होगी.' बकौल क्वित्को पीड़ितों में महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे भी शामिल हैं.
हाल ही में यूक्रेन की Ombudsman For Human Rights, Lyudmyla Denisova ने बताया था कि वह ऐसे मामलों का दस्तावेजीकरण कर रही हैं. उन्होंने दावा किया था कि अकेले Bucha में 14 से लेकर 24 साल की उम्र की 25 लड़कियों के साथ रेप किया गया, इनमें कई प्रेग्नेंट हो गईं.
गौरतलब है कि युद्ध के बीच यूक्रेन में यौन अपराधों के सैकड़ों मामले रिपोर्ट किए गए हैं. Civil Liberties Center की अध्यक्ष ऑलेक्ज़ेंड्रा मतविचुक (Oleksandra Matviychuk) ने भी विदेशी सैनिकों द्वारा यूक्रेनी महिलाओं के रेप की बात कही थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










