
इस देश के पूर्व मंत्री ने पत्नी को 8 घंटे तक पीटा, नाक की हड्डी तोड़ी, वहीं हो गई मौत, वारदात CCTV में कैद
AajTak
कजाकिस्तान में एक चौंकाने वाली वारदात हुई है. एक पूर्व मंत्री ने रेस्टोरेंट में 8 घंटे तक अपनी पत्नी की पिटाई की और उसके नाक की हड्डी भी तोड़ दी. इस पिटाई से सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से महिला की मौत हो गई. कजाकिस्तान में पहली बार ऐसे किसी मामले की सुनवाई ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई जिसमें पूर्व मंत्री को दोषी माना गया.
कजाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अपनी पत्नी को पीटने और उसकी हत्या करने का आरोप लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2023 में परिवार के स्वामित्व वाले रेस्टोरेंट में पूर्व मंत्री ने अपनी पत्नी को बालों से घसीटते हुए आठ घंटे तक पीटते रहे जिसका वीडियो भी सामने आया था. पति के इस हमले और पिटाई के कुछ ही घंटों बाद महिला को सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक बीते महीने 43 साल के पूर्व वित्त मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अपनी पत्नी, 31 साल की पत्नी साल्टानैट नुकेनोवा की हत्या के लिए मुकदमा चलाया गया था. जांच रिपोर्ट के अनुसार बिशिम्बायेव ने अल्माटी में अपने परिवार के स्वामित्व वाले रेस्टोरेंट में आठ घंटे से अधिक समय तक अपनी पत्नी नुकेनोवा पर शारीरिक हमला किया और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी.
कजाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हमले का सीसीटीवी फुटेज भी बतौर सबूत दिखाया गया. मिरर ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, कजाकिस्तान में यह पहला ऐसा केस है जिसकी सुनवाई ऑनलाइन की गई.
सीसीटीवी फुटेज में पूर्व मंत्री को कोट और जूते पहने महिला को खींचते हुए देखा गया और फिर उसे एक कोने में धकेल दिया जाता है. इसके बाद पूर्व मंत्री उसे वहां पीटता है और लात मारने के लिए आगे बढ़ता है.
रॉयटर्स समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बिशिम्बायेव और नुकेनोवा ने रेस्टोरेंट में पूरा दिन और मौत से एक दिन पहले पूरी रात बिताई थी. इस घटना के 12 घंटे बाद वहां एक एम्बुलेंस पहुंची और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.
रिपोर्ट में नुकेनोवा की मौत का कारण सिर में अत्यधिक चोट लगने की वजह से ब्रेन हैम्रेज को बताया गया. पिटाई की वजह से उसके नाक की हड्डी भी टूट गई थी. हालांकि इस मामले में पूर्व मंत्री बिशिम्बायेव ने खुद को निर्दोष बताया और कोर्ट में तर्क दिया कि नुकेनोवा की मृत्यु उसे खुद के जरिए लगी चोटों की वजह से हुई थी.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.










