
इस दिन होगा Bigg Boss 15 का ग्रैंड फिनाले, फाइनल वीक में पहुंचे ये कंटेस्टेंट्स, कौन मारेगा बाजी?
AajTak
इस बार फिनाले वीक में 7 कंटेस्टेंट्स पहुंचे हैं. इन सातों में सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश को माना जा रहा है. सभी के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इस सीजन की ट्रॉफी पर कौन अपना नाम लिखता है.
बिग बॉस 15 भले ही एक फ्लॉप सीजन रहा है, लेकिन शो ने शुरुआत से ही किसी न किसी वजह से खूब लाइमलाइट बटोरी है. कंटेस्टेंट्स के बीच की तमाम लड़ाई-झगड़ों, रोमांस और शॉकिंग एविक्शन के साथ बिग बॉस 15 ने अपना सफर पूरा कर लिया है. शो के होस्ट सलमान खान ने बिग बॉस 15 की फिनाले डेट भी अनाउंस कर दी है. अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है, जब शो के विनर का नाम घोषित किया जाएगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












