
इस दिन रिलीज होगा Kartik Aaryan की धमाका का ट्रेलर, नया पोस्टर आउट
AajTak
फिल्म की शूटिंग कोरोना काल में ही खत्म हो गई थी. मगर कोरोना की दूसरी लहर की वजह से इसकी रिलीज डेट लगातार टाली गई. फिल्म का तो अभी पता नहीं मगर एक्टर ने अब फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है.
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कूलनेस की वजह से मशहूर हैं. एक्टर की फैन फॉलोइंग लड़कियों के बीच काफी तगड़ी है. एक्टर की फिल्मों का इंतजार सभी को रहता है. पिछले कुछ समय से कार्तिक आर्यन वर्कफ्रंट को लेकर काफी सुर्खियों में रहे. उनके हाथ से कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स गए. मगर जिस एक फिल्म को लेकर वे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे वो है धमाका. फिल्म की शूटिंग कोरोना काल में ही खत्म हो गई थी. मगर कोरोना की दूसरी लहर की वजह से इसकी रिलीज डेट लगातार टाली गई. फिल्म का तो अभी पता नहीं मगर एक्टर ने अब फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












