
इस कंपनी ने एक साथ उतारी 2 इलेक्ट्रिक स्कूटी, बुकिंग के समय नो-पेमेंट
AajTak
इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ने से लगातार ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार को ऑटोमोटिव स्टार्ट-अप Evtric मोटर्स ने सोमवार को स्लो-स्पीड कैटेगरी में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिए हैं.
इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ने से लगातार ऑटो कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार को ऑटोमोटिव स्टार्ट-अप Evtric मोटर्स ने सोमवार को स्लो-स्पीड कैटेगरी में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिए हैं. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर Evtric AXIS और Evtric RIDE के नाम से लॉन्च किए गए हैं. Evtric AXIS की कीमत 64,994 रुपये और Evtric RIDE की कीमत 67,996 रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग पर कोई अमाउंट नहीं देना पड़ रहा है. आप चाहे तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑफिशियल वेबसाइट (https://evtricmotors.com/) या फिर ऑफलाइन तरीके से बिना कोई बुकिंग अमाउंट दिए इसे बुक कर सकते हैं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











