
इस एक्टर को डेट कर रहीं बिग बॉस फेम सोमी खान, शेयर की तस्वीरें
AajTak
सोमी खान टीवी एक्टर जुबैर खान को डेट कर रही हैं. जुबैर के साथ सोमी ने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर की हैं. सोमी ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जाने क्यों दिल जानता है, तू है तो आई विल बी ऑलराइट. जुबैर खान. हबीबी हबीबी. सोमी खान के ये पोस्ट करने के बाद से फैंस के उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया.
बिग बॉस 12 का हिस्सा रहीं सोमी खान की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है. सोमी खान टीवी एक्टर जुबैर के खान को डेट कर रही हैं. सोमी खान ने इंस्टा पर अपने रिश्ते का ऐलान करते हुए अपने बॉयफ्रेंड की पहचान का खुलासा किया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












