
'इस आदमी को पता नहीं क्या हो गया है...', यूक्रेन पर रूस की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक, पुतिन पर बिफरे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
AajTak
रूस ने यूक्रेन पर अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक की है. रूस ने विभिन्न हिस्सों में 367 ड्रोन और मिसाइलें दागीं. यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, उन्होंने 45 मिसाइलों को मार गिराया और 266 ड्रोन नष्ट किए, लेकिन इसके बावजूद कई शहरों में जबरदस्त तबाही हुई. कीव समेत 30 से अधिक शहरों और गांवों को नुकसान पहुंचा है. इस हमले में कम से कम 12 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए हैं.
रूस द्वारा यूक्रेन पर युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किए जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति नरमी दिखाई थी, अब सख्त तेवर में नजर आए. न्यू जर्सी के मोरिसटाउन एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पर तीखा हमला बोला और कहा, "मैं पुतिन से खुश नहीं हूं."
डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं पुतिन को बहुत लंबे समय से जानता हूं, हमारे संबंध अच्छे रहे हैं. लेकिन अब वह रॉकेट्स दाग रहे हैं, शहरों पर हमला कर रहे हैं, लोगों को मार रहे हैं. मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा. मुझे नहीं पता, इस आदमी को क्या हो गया है. हम बातचीत कर रहे हैं और वो कीव व अन्य शहरों पर मिसाइलें बरसा रहा है. कुछ तो गड़बड़ है. ये सब मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा."
367 ड्रोन और मिसाइलों से हुआ हमला, 12 की मौत
बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर अब तक की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक की. रूस ने यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में 367 ड्रोन और मिसाइलें दागीं. यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, उन्होंने 45 मिसाइलों को मार गिराया और 266 ड्रोन नष्ट किए, लेकिन इसके बावजूद कई शहरों में जबरदस्त तबाही हुई. कीव समेत 30 से अधिक शहरों और गांवों को नुकसान पहुंचा है. इस हमले में कम से कम 12 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए हैं.
अमेरिका की चुप्पी पुतिन को प्रोत्साहित कर रही है: जेलेंस्की

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










