
इस अनोखी डिश के लिए 43 सालों से इंतजार कर रहे लोग, ये हैं खासियतें
AajTak
जापान के सबसे पसंदीदा, असाहिया के फ्रोजन कोबे बीफ क्रोकेट (frozen Kobe beef croquettes) के एक डिब्बे का आनंद लेने के लिए, अब आपको ठीक 43 साल इंतजार करना होगा. दरअसल, इस डिश के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है.
दुनिया में कई सारी ऐसी स्वादिष्ट डिश हैं जिनके लिए लोग रेस्टोरेंट में नंबर लगाते हैं या घंटों इंतजार भी करते हैं. कई जगह तो दो दिन या महीनों तक की वेटिंग होती है लेकिन क्या कोई किसी डिश को खाने के लिए 43 साल तक इंतजार कर सकता है. दरअसल, जापान के एक रेस्टोरेंट में खास डिश के साथ तो ऐसा ही कुछ है.
जापान के सबसे पसंदीदा, असाहिया के फ्रोजन कोबे बीफ क्रोकेट (frozen Kobe beef croquettes) के एक डिब्बे का आनंद लेने के लिए, अब आपको ठीक 43 साल इंतजार करना होगा.
कमाल की बात है कि दुनिया भर में कुछ फूड लवर्स पूरे पेशेंस के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इन खास स्नैक्स की कीमत 300 येन प्रति पीस, लगभग $2.05 (170 रुपये) तय की गई है.
हालांकि, वेटिंग टाइम ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. अब आप सोच रहे होंगी कि इस डिश में ऐसा क्या खास है?
तो जान लीजिए- जापान में बीफ क्रोकेट खाद्य बाजार में कई प्रतिष्ठित वस्तुओं में से एक है जिसका लोग न केवल घंटों बल्कि दशकों तक इंतजार करते हैं और ये स्थिति वहां के लिए आम है.
सीएनएन ने बताया कि जापान के ताकासागो में की दुकान असाहिया में फ्रोजेन क्रोकेट के लिए चार दशक लंबी वेटिंग लिस्ट में 63,000 लोग इस डिश के लिए इंतजार कर रहे हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












