
इस्लामिक देश ईरान ने भारतीयों को दिया बड़ा तोहफा! बिना वीजा के घूम सकेंगे विदेश
AajTak
ईरान और भारत के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं. अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध लगाए हैं जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है. वो कुछ हद तक अलग-थलग पड़ गया था लेकिन अब वो मित्र देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रहा है.
ईरान ने घोषणा की है कि भारतीय यात्रियों के लिए वीजा की जरूरत को हटाया जा रहा है. एक आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, भारत वीजा-छूट सूची में है जिसमें रूस, सऊदी अरब, कतर, जापान और संयुक्त अरब अमीरात समेत 32 अन्य देश शामिल हैं.
आधिकारिक ईरानी समाचार एजेंसी (IRNA) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य ईरान में पर्यटकों की संख्या को बढ़ावा देना है. ईरान की तरह ही मलेशिया और श्रीलंका जैसे देशों ने भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री ट्रेवल की अनुमति दे दी है. मलेशिया और श्रीलंका भी चाहते हैं कि देश में पर्यटकों की संख्या बढ़े.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत का ईरान के साथ पहले से ही वीजा-छूट समझौता है जिसके तहत भारतीय राजनयिकों को ईरान में रहने के लिए वीजा में छूट मिलती है लेकिन यह पहली बार है कि इस्लामिक देश ने सामान्य भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा छूट सूची में जोड़ा है.
वीजा छूट पर क्या बोला ईरान?
ईरान के पर्यटन मंत्री एजातुल्ला जर्गहामी ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईआरएनए को बताया कि ईरान सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ पश्चिमी चैनलों पर ईरान के खिलाफ दिखाई देने वाले 'ईरानोफोबिया' से लड़ना है.
भारत और ईरान के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं और चाबहार बंदरगाह प्रोजेक्ट में भारत की प्रमुख हिस्सेदारी है. पिछले साल अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान इस संगठन में शामिल हुआ था. भारत ब्रिक्स का अहम सदस्य है. ईरान 1 जनवरी 2024 को आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स का सदस्य बन जाएगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










