
इस्लामाबाद में रैली-सभाओं की लाइव कवरेज पर रोक, इमरान खान की कोर्ट में पेशी से पहले PEMRA का फैसला
AajTak
इस्लामाबाद में इमरान की हाई कोर्ट में पेशी से पहले पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने बड़ा फैसला लिया है. PEMRA ने मीडिया चैनलों को इस्लामाबाद में किसी भी तरह की रैली या सार्वजनिक सभाओं के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पेश होने से कुछ घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी संस्थान ने रैलियों और सार्वजनिक सभाओं के लाइव कवरेज पर रोक लगा दी. इमरान खान सात मामलों में जमानत के लिए हाई कोर्ट में पेश होने वाले थे.
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि इमरान खान की उपस्थिति से संघीय राजधानी में कानून और व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है. PEMRA ने गौर किया कि टीवी चैनल पुलिस और दूसरी एजेंसियों पर हमला करने वाली हिंसक भीड़ की लाइव फुटेज और तस्वीरें चलाते हैं.
एडवाइजरी में लिखा गया है, "लाहौर और इस्लामाबाद में राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच हालिया गतिरोध के दौरान बिना किसी संपादकीय निरीक्षण के टीवी पर ऐसे फुटेज या चित्र देखे गए, जिसमें हिंसक भीड़ ने पेट्रोल बमों का इस्तेमाल किया और पुलिसकर्मियों को घायल किया, पुलिस के वाहनों में आग लगा दी." इससे दर्शकों के बीच दहशत पैदा हो गई.
PEMRA ने मीडिया चैनलों को दी चेतावनी
इसमें चेतावनी दी गई है कि भीड़ द्वारा ऐसा करना न केवल कानून और व्यवस्था की स्थिति को खतरे में डालता है बल्कि सार्वजनिक संपत्तियों और जीवन को भी असुरक्षित बनाता है. PEMRA ने कहा कि इस तरह की सामग्री का प्रसारण सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों के उल्लंघन के समान होगा.
इमरान के भाषणों के टेलिकास्ट पर लगी है रोक

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










