
इलाहाबादी बमबाजों के किस्से: चलते-फिरते तुरंत बना लेते थे BOMB, हत्या और दहशत के लिए मुंबई तक थी डिमांड
AajTak
इलाहाबादी बमबाजों को प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर के अलावा मुंबई में भी हत्या करने में इस्तेमाल किया जाने लगा. देशी बम बनने में इस्लाम नाटे, जग्गा, सलीम नैनी, पप्पू डिस्को, रईस तुल्ला, रईस राजा, पप्पू दाएं, चांद बाबा, किन्ना पासी, सलीम महेवा, मुस्तकीम बैगनटोला, राजेश पासी और राजेश नऊवा माहिर थे.
UP News: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में पहली बार खुलेआम बमबाजी का वीडियो सामने आया. जिसमें गुड्डू बमबाज अपने झोले से बम निकाल-निकालकर चारों तरफ फेंकता नजर आ रहा है. जबकि बमों से हत्या करने का मामला इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में पहले से चलता आ रहा है. हालांकि पहले बमबाजी करते बदमाश को राहगीर देख लेते थे तो वही गवाह होते थे. उस समय न कोई सोशल मीडिया था और न ही कोई ऐसा पुख्ता सबूत. लेकिन आजकल कोई भी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है और चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल. अब उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज के पुराने बमबाज याद आ जाते हैं. 70 के दशक में हुई थी पहली बार बम मारकर हत्या...
इलाहाबादी (अब प्रयागराज) बमबाज सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, बाहर के जिलों में भी बम से हत्या और दहशत फैलाने जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए जाया करते थे. लेकिन प्रयागराज में बम से हत्या करने का पहला मामला साल 1972-73 में आया था, जब एक इंजीनियर की सदियाबाद में बमों से मारकर हत्या कर दी गई. इंजीनियर की हत्या महज इसलिए की गई थी, क्योंकि उसके घर के नीचे कुछ लोग अड्डेबाजी और जुआ खेला करते थे. उन लोगों को ऐसा करने से रोकने पर उस समय के पुर्री बमबाज ने इंजीनियर की बमों से हत्या कर दी थी. बम मारकर हत्या का यह पहला मामला था. उसके बाद से बम मारकर हत्या करने का सिलसिला शुरू हो गया.
दूसरी घटना 1974-75 में सामने आई, जब भोला पहलवान की लोकनाथ व्यायामशाला के पास राजकुमार नाम के एक शख्स की हत्या कर दी गई थी.
इसलिए कोट पहनता था पुर्री बमबाज
पुर्री बमबाज के बारे में कहा जाता था कि वह कोट इसलिए पहनता था ताकि आसानी से बम बना सके. क्योंकि वह कोट के पहले जेब में गंधक, दूसरे में पोटाश, तीसरी जेब में मेंशन और चौथी जेब में सुतली कागज और लोहे के छर्रे रखता था. तनिक देर में ही बम तैयार कर लेता था. 70 के दशक का पुर्री बमबाज किसी दो पहिया वाहन से नहीं, बल्कि साइकिल से ही बम मारकर फरार हो जाता था.
हर मोहल्ले में एक बमबाज

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







