
इराक में ड्रोन हमलों के बाद तेल कंपनियों ने विदेशी स्टाफ को निकालना किया शुरू, भेजा जा रहा कुवैत
AajTak
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच इराक के तेल क्षेत्रों से विदेशी कर्मचारियों की निकासी शुरू हो गई है. हैलिबर्टन, केबीआर और श्लंबरजे जैसी कंपनियां अपने स्टाफ को बसों के जरिए सफवान सीमा पार कर कुवैत भेज रही है. हाल ही में बसरा में ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच इराक के तेल क्षेत्रों में काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाने लगा है. कई अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियों ने अपने विदेशी कर्मचारियों को इराक से निकालकर कुवैत भेजना शुरू कर दिया है. यह निकासी इराक-कुवैत सीमा पर स्थित सफवान बॉर्डर क्रॉसिंग के रास्ते की जा रही है.
कर्मचारियों को सफवान बॉर्डर के रास्ते भेजा जा रहा कुवैत
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हैलिबर्टन (Halliburton), केबीआर (KBR) और श्लंबरजे (Schlumberger) जैसी प्रमुख तेल सेवा कंपनियों ने अपने प्रवासी कर्मचारियों को बसों के जरिए इराक के तेल क्षेत्रों से निकालकर सीमा तक पहुंचाया. इसके बाद कर्मचारियों को कुवैत में प्रवेश कराने की प्रक्रिया शुरू की गई.
शनिवार को सामने आए वीडियो में देखा गया कि इराक के बसरा इलाके से बसों में सवार होकर विदेशी कर्मचारी सफवान सीमा चौकी पर पहुंचे. वहां सुरक्षा अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट की जांच की और उन्हें आगे कुवैत जाने की अनुमति दी. कई कर्मचारी पासपोर्ट नियंत्रण क्षेत्र में कतारों में खड़े दिखाई दिए.
तेल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक अधिकारी मोहम्मद तामेह ने बताया कि इराक की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए विदेशी कर्मचारियों को अस्थायी रूप से कुवैत भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा, “इराक में सुरक्षा हालात को देखते हुए तेल स्टेशनों पर काम करने वाले विदेशी कर्मचारी कुवैत के लिए रवाना हो गए हैं. वहां से आगे वो तय करेंगे कि उन्हें कहां जाना है.'
ड्रोन हमले के बाद तेल कंपनियों ने सुरक्षा कारणों से शुरू की निकासी

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.







