
इराक में ईरान समर्थक सैन्य ठिकानों पर विस्फोट से मिडिल ईस्ट में तनाव
AajTak
इजरायल ने शुक्रवार तड़के ईरान समेत दो और देशों पर अटैक किया. इजरायल ने ईरानी पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, जिसमें मुख्य तौर पर ईरान के एयरपोर्ट और न्यूक्लियर प्लांट वाले शहर इस्फ़हान को निशाना बनाया था.
इजरायल ने शुक्रवार तड़के ईरान समेत दो और देशों पर अटैक किया. इजरायल ने ईरानी पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, जिसमें मुख्य तौर पर ईरान के एयरपोर्ट और न्यूक्लियर प्लांट वाले शहर इस्फ़हान को निशाना बनाया था. हालांकि, ईरान ने इजरायली हमले की खबरों को खारिज किया है. इस पूरे घटनाक्रम के बीच मिडिल-ईस्ट में तनाव बरकरार है, क्योंकि शनिवार को इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के एक सैन्य अड्डे पर पांच विस्फोटों में तीन लोगों की मौत हो गई है.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल-ईस्ट में तनाव बरकरार है, क्योंकि शनिवार को इजरायल ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के एक सैन्य ठिकाने में एक के बाद के पांच हमले किए थे. इन विस्फोटों में तीन लोगों की मौत हो गई है.
इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, जबकि ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने कहा कि अगर इजरायल उनके हितों के खिलाफ कोई काम करता है तो ईरान तत्काल उसे जवाब देगा.
एयर डिफेंस सिस्टम किया एक्टिव
इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान के इस्फहान प्रांत में हवाई अड्डे के पास विस्फोटों की जानकारी के बाद ईरान ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया.
वहीं, अमेरिका ने इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए काउंटर अटैक पर चुप्पी साध ली है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे पता है कि मिडिल ईस्ट की रिपोर्ट में सबकी बहुत रुचि है. मुझे पता है कि आप सभी मुझसे इसके (इजरायल का ईरान पर जवाबी हमला) बारे में जरूर पूछेंगे, लेकिन हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










