
इमरान खान बोले- कल रात ही भारत को हराया इसलिए ये काम अभी नहीं सही
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सऊदी अरब में भारत के साथ रिश्ते सुधारने की जरूरत बताई है लेकिन साथ ही कहा कि ये वक्त इसके लिए मुनासिब नहीं है क्योंकि रविवार को ही टी-20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया है. इमरान खान पाकिस्तान-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित कर रहे थे.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार सऊदी अरब की राजधानी रियाद में पाकिस्तान-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ संबंधों में सुधार लाने की जरूरत है. हालांकि, इमरान खान ने टी-20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान की भारत पर बड़ी जीत पर चुटकी लेते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने की बात करने के लिए ये वक्त सही नहीं है. रविवार को क्रिकेट के टी-20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












