
इमरान खान 'तारीख पर तारीख' के बाद भी नहीं हो रहे पेश, PAK चुनाव आयोग बोला- गिरफ्तार कर सामने लाएं
AajTak
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान के खिलाफ अवमानना मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उसने अपने आदेश में इस्लामाबाद पुलिस से उन्हें गिरफ्तार कर मंगलवार सुबह 10 बजे तक आयोग के सामने पेश करने को कहा है. दरअसल बार-बार नोटिस के बाद भी वह आयोग के सामने पेश नहीं हो रहे हैं.
पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इस्लामाबाद पुलिस को निर्देश दिया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसके समक्ष पेश करे. यह आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्वेटा में वरिष्ठ वकील अब्दुल रज्जाक शार की हत्या के मामले में 9 अगस्त तक इमरान खान की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के कुछ घंटे बाद आया. निर्वाचन आयोग ने अपनी अवमानना से जुड़े मामले में यह आदेश दिया है. दरअसल पिछले साल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान और पार्टी के पूर्व नेताओं फवाद चौधरी, असद उमर के खिलाफ चुनावी निगरानी संस्था और उसके चीफ, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कथित तौर असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर अवमानना की कार्यवाही शुरू की थी.
इमरान खान का पॉलिटिकल करियर खत्म करने की तैयारी! देशद्रोह का मुकदमा चलाने जा रही शहबाज सरकार
आयोग ने आदेश में कहा कि इमरान खान 16 जनवरी और 2 मार्च को नोटिस और जमानती गिरफ्तारी नोटिस जारी करने के बावजूद पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के सामने पेश नहीं हुए. आयोग ने अब चुनाव अधिनियम, 2017 की धारा 4 (2) और अधिनियम और नियमों के अन्य सक्षम प्रावधानों के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए इमरान अहमद खान की गिरफ्तारी का गैर-जमानती वारंट जारी किया है.
PAK के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लगा झटका, करीबी ने बनाई नई पार्टी
इस्लामाबाद पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने और मंगलवार सुबह 10 बजे तक आयोग के सामने पेश करने को कहा है. ईसीपी सुनवाई से इमरान खान की लगातार अनुपस्थिति से नाराज है. उसने अवमानना मामले में पेश नहीं होने पर इमरान को गिरफ्तार करने के लिए इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को निर्देश दिया है.
शहबाज शरीफ समय से पहले पाकिस्तानी संसद को भंग करने पर क्यों अड़े? उठ रहे ये सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







