
इमरान खान की उनके अपने ही दूतावास ने की बेइज्जती? पोस्ट वायरल होने के बाद डिलीट
AajTak
इमरान खान की सरकार लगातार अपने राजनयिकों के निशाने पर है. अर्जेंटीना में पाकिस्तान के दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पाकिस्तान में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है. हालांकि, जल्द ही पोस्ट डिलीट कर दिया गया और कहा गया कि अकाउंट हैक हो गया था.
इमरान खान सरकार की पोल एक बार फिर उसके ही दूतावास ने खोल कर रख दी है. अर्जेंटीना में पाकिस्तान के दूतावास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज पोस्ट किया जिसमें लिखा है कि पाकिस्तान अर्जेंटीना के साथ हुई JF-17 मिसाइल डील से हाथ धो सकता है. दूतावास ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में लिखा कि अगर इस्लामाबाद में नेतृत्व परिवर्तन होता है तो ही पाकिस्तान की विश्वसनीयता बहाल होगी. हालांकि, अब यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया है और दूतावास ने सफाई दी है कि उसका अकाउंट कुछ मिनटों के लिए हैक कर लिया गया था.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











