
इमरान खान का फाइनल मुकाबला, अंतिम गेंद तक खेलने की बात, चमत्कार होगा या तख्तापलट?
AajTak
पाकिस्तान में आज पीएम इमरान खान की सबसे बड़ी परीक्षा होने जा रही है. उन्हें सदन में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना है. विपक्ष दावा कर रहा है कि उनके पास पर्याप्त सांसदों का समर्थन है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की किस्मत का फैसला आज तय हो जाएगा. पाकिस्तान की संसद में रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश होने वाला है. अभी तक तो आंकड़े इमरान खान के खिलाफ दिखाई पड़ते हैं, लेकिन उनका मानना है कि वे अंतिम गेंद तक खेलने वाले हैं और किसी भी कीमत पर हार नहीं मानेंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस बार कोई चमत्कार होने वाला है या फिर हमेशा की तरह एक और तख्तापलट.
इमरान का सीक्रेट प्लान क्या है?
अब अगर इस सवाल का जवाब इमरान खान से पूछा जाए तो वे तो पूरा विश्वास जता रहे हैं कि वे अपनी सरकार को बचा ले जाएंगे. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि उनके पास एक से ज्यादा प्लान मौजूद हैं. वे कहते हैं कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक कप्तान के पास तो हमेशा से ही एक से ज्यादा प्लान रहते हैं. मेरे पास भी एक प्लान है. अल्लाह ने चाहा तो हम जीतने वाले हैं. सदन में मैं उनके प्रस्ताव को हरा दूंगा.
इमरान खान के पास कौन सा ऐसा प्लान है जिसके दम पर वे इतनी बड़ी बातें कर रहे हैं, इस बारे में उनके द्वारा कुछ भी साझा नहीं किया गया है. ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव से पहले एक बार पाकिस्तान में राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. वैसे अभी के लिए आंकड़ों के मुताबिक इमरान खान की सरकार अल्पमत में दिखाई पड़ रही है.
विपक्ष की क्या स्थिति?
पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में 342 सदस्य हैं. सरकार बनाने और गिराने के लिए 172 वोटों की जरूरत है. ऐसे में विपक्ष दावा कर रहा है कि उसके पास कम से कम 175 सांसदों का समर्थन है. इमरान खान की बात करें तो उनकी पार्टी के पास पर्याप्त समर्थन नहीं दिख रहा है. अभी PTI के 155, PMLQ के 4, GDA के 3, BAP और AML के 1-1 सांसद हैं. कुल मिलाकर इमरान के पक्ष में अभी 164 वोट हो रहे हैं. विपक्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो PML-N के 84, PPP के 56, MQM-P के 7, MMA के 14 सांसद हैं. PMLQ का एक सदस्य भी विपक्ष के साथ है. इसी तरह BAP के 4 सदस्य विपक्ष के साथ हैं. इनके अलावा BNPM 4, ANP, JI और JWP के 1-1 और 4 निर्दलीय सांसद भी हैं. कुल मिलाकर विपक्ष के पास 177 वोट हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










