
इमरजेंसी बेड के लिए 16 घंटे का इंतजार... क्यों ICU में है कनाडा का हेल्थकेयर सिस्टम
AajTak
कनाडा के एडमॉन्टन में भारतीय मूल के 44 वर्षीय प्रशांत श्रीकुमार की इमरजेंसी इलाज में देरी से मौत हो गई. आठ घंटे तक गंभीर हालत में इंतजार कराने का आरोप अस्पताल पर लगा है. यह घटना कनाडा की स्वास्थ्य व्यवस्था में बढ़ते इंतजार, स्टाफ की कमी और आपात सेवाओं पर बढ़ते दबाव को उजागर करती है.
22 दिसंबर को कनाडा के एडमॉन्टन स्थित ग्रे नन्स अस्पताल के इमरजेंसी रूम में भारतीय मूल के 44 वर्षीय प्रशांत श्रीकुमार सीने में तेज दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे. परिजनों के मुताबिक, प्रशांत की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, उनका ब्लड प्रेशर 210 तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें करीब आठ घंटे तक इलाज के लिए इंतजार कराया गया. इस दौरान उन्हें केवल दर्द कम करने के लिए टायलेनॉल दिया गया.
परिवार का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने समय पर इलाज शुरू नहीं किया. आठ घंटे बाद जब प्रशांत को आखिरकार इमरजेंसी इलाज के लिए ले जाया गया, तो वे कुछ ही सेकंड में गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में उनकी पत्नी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाती नजर आईं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
यह भी पढ़ें: 'पापा, दर्द बर्दाश्त से बाहर...', कनाडा के हॉस्पिटल में 8 घंटे तड़पते रहे भारतवंशी के पिता ने सुनाई आपबीती
यह मामला सिर्फ एक शख्स की मौत तक सीमित नहीं है, बल्कि कनाडा की स्वास्थ्य व्यवस्था में गहराते संकट की ओर इशारा करता है. बीते कई वर्षों से कनाडा में अस्पतालों के इमरजेंसी विभागों में बढ़ते इंतजार को लेकर मरीज और मीडिया लगातार सवाल उठा रहे हैं. खासकर भारतीय छात्रों और प्रवासियों ने कई बार 12 से 16 घंटे तक इलाज के लिए इंतजार करने के अनुभव साझा किए हैं.
इलाज के लिए करना पड़ा 8 घंटे का इंतजार
इमरजेंसी केयर में "गोल्डन आवर" का सिद्धांत बेहद अहम माना जाता है, जिसके अनुसार गंभीर बीमारी या चोट की स्थिति में पहले एक घंटे के भीतर इलाज मिलने पर जान बचने की संभावना सबसे अधिक होती है. इस मानक के मुकाबले प्रशांत का आठ घंटे का इंतजार इमरजेंसी सिस्टम की गंभीर विफलता को दर्शाता है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








