इन हिट शोज का रीमेक बना 'सिरदर्द', न मिली TRP, न ऑडियंस, हुए ऑफएयर
AajTak
बालिका वधू 2 को ना टीआरपी मिल रही है और ना ही ऑडियंस. खबरें हैं कि मेकर्स जल्द शो बंद करने वाले हैं. परफेक्ट एंडिंग कैसे की जाए, इसकी तैयारी चल रही है. वैसे ये पहली बार नहीं जब किसी शो का रीमेक न चला हो. चलिए एक नजर डालते हैं उन शोज पर.
कहते हैं इतिहास एक बार बनता है, अगर कोई उस इतिहास को दोहराने की कोशिश भी करे तो उसमें सक्सेस मिलने की कोई गारंटी नहीं है. टीवी शोज में इस ट्रेंड को कई बार फॉलो किया जा चुका है. लेकिन मात खाने के बाद भी मेकर्स इस गलती को दोहराने से नहीं चूकते. कई शोज के रीमेक को फ्लॉप होते देखा गया है. कुछ चुनिंदा ही शोज होंगे जिनके रीमेक लोगों को पसंद आए.
वरना ज्यादातर शोज ने मेकर्स की नैय्या ही डुबोई है. हाल ही में एवरग्रीन शो रहे बालिका वधू के सेकंड सीजन के ऑफएयर होने की खबर आई है. इसमें कितनी सच्चाई है ये तो नहीं मालूम लेकिन शो के बंद होने की अटकलें तेज है. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी का जादू आनंदी के रोल में नहीं चल पाया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












