
इन सेलेब्स के घर डबल होगा सेलिब्रेशन, नन्हे Munchkin संग मनेगी पहली दिवाली
AajTak
इस साल दिवाली कई सेलेब्स के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आई है. 2021 की दिवाली से पहले इनके घर क्यूट मेहमान ने दस्तक जो दी है. अब ये क्यूट से नन्हे मुन्ने munchkins इस साल अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे.
दिवाली का त्योहार हर साल ढेरों खुशियां लेकर आता है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस फेस्टिवल को काफी धूमधाम से मनाया जाता है. वैसे तो दिवाली हर साल ही खास होती है, लेकिन इस साल दिवाली कई सेलेब्स के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आई है. 2021 की दिवाली से पहले इनके घर क्यूट मेहमान ने दस्तक जो दी है. अब ये क्यूट से नन्हे मुन्ने munchkins इस साल अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे.
करीना कपूर-सैफ अली खान करीना कपूर के छोटे बेटे जेह की ये पहली दिवाली होगी. तैमूर को भी इस साल अपने भाई संग दिवाली सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा. दोनों बेटों संग सैफीना का दिवाली जश्न शानदार होने वाला है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












