
'इन्हें BJP में जाने से रोकना है,' चर्चित IPS विकास वैभव को लेकर बोले नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी
AajTak
बिहार के चर्चित आइपीएस अधिकारी विकास वैभव को लेकर नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने चुटकी ली है. उन्होंने मंगलवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज में विकास वैभव के पॉलिटिक्स में जाने की आशंका जता दी. इतना ही नहीं, चौधरी ने बीजेपी में शामिल नहीं होने देने की बात भी कही. हालांकि, बाद में विकास वैभव ने अपना रुख स्पष्ट किया.
बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव अक्सर खबरों में बने रहते हैं. एक बार फिर विकास वैभव चर्चा का विषय बन गए हैं. उनको लेकर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने तंज कसा है. एक कार्यक्रम में मंत्री चौधरी ने कहा कि इन्हें तो बीजेपी में जाने से रोकना है. दरअसल, मंत्री और आईपीएस अफसर एक ही कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.
जनता दल यूनाइटेड के नेता और नीतीश सरकार में भवन निर्माण विकास मंत्री अशोक चौधरी को एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस सार्वजनिक कार्यक्रम में आइपीएस अफसर विकास वैभव को भी आमंत्रित किया गया था. इस दौरान आयोजकों की तरफ से विकास वैभव को शॉल देकर सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई.
IIT से पढ़ाई, डॉन की गिरफ्तारी, अब बिहार के IPS बने यूट्यूब गुरु
विकास वैभव को स्मृति चिह्न देने पहुंचे थे मंत्री चौधरी
इसके लिए अशोक चौधरी को अतिथि के रूप में विकास वैभव को स्मृति चिन्ह सौंपने के लिए आमंत्रित किया गया. जब अशोक चौधरी मंच पर पहुंचे तो उन्होंने विकास वैभव को स्मृति चिन्ह देते हुए चुटकी ली और कहा- 'इन्हें तो भाजपा में जाने से रोकना है.'
डीजी ने IG विकास वैभव से किया गाली गलौज? अधिकारी के पास रिकॉर्डिंग!

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












