
इनसिक्योर इंसान हैं कपिल शर्मा? क्यों बार-बार शो छोड़कर जा रहे एक्टर्स? बताई वजह
AajTak
कपिल के शो से एक-एक कर कई एक्टर्स ने एग्जिट लिया था. सुनील ग्रोवर, उपासना सिंह, अली असगर, सुगंधा मिश्रा, चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, सिद्धार्थ सागर, भारती सिंह, जैसे सभी एक्टर्स ने शो को छोड़ दिया. ऐसे में कपिल पर अक्सर सवाल उठे कि वो किसी के साथ टिक कर काम क्यों नहीं कर पाए?
कपिल शर्मा ने ये सक्सेस कड़ी मेहनत हासिल की है. लेकिन उनपर अक्सर ये उंगली उठती रही है कि वो घमंडी और अहंकारी नेचर के हैं, और इसीलिए एक-एक कर हर एक्टर ने उनका साथ छोड़ दिया. 'सीधी बात' शो में जब उनसे ये सवाल किया गया तो कपिल ने बताया कि ये सवाल उन एक्टर्स से पूछना चाहिए. कौन हैं वो लोग जो ऐसी बातें करते हैं?!
इगोइस्टिक हैं कपिल शर्मा कपिल शर्मा से पूछा गया कि क्या आपके अंदर ईगो बहुत भरी हुई है, आप एक इन्सिक्योर इंसान हैं, वहीं आप अपने आस पास किसी टैलेंटेड आदमी को देखना नहीं चाहते हैं, इसलिए जल्दी जल्दी जैसे ही कोई आपके शो में उभरने लगता है आप उसको बदल देते हो? आपका ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि बहुत जल्दी जल्दी लोग आपको छोड़कर गए हैं.
इस सवाल पर कपिल ने कहा- पहली बात तो मुझे आजतक कभी इनसिक्योरिटी नहीं हुई है. मुझे जो अच्छा लगा उनको लेकर आया हूं. जिनके साथ मैंने शो शुरू किया वो आपको अच्छे से बताएंगे. मुझे लगता है जितने भी टीवी शोज आते हैं तो अक्सर नई कास्टिंग और नए लोगों को लाया जाता है. पर जब आपकी कोई चीज अच्छी चल रही होती है, तो आपके बारे में खबरे ज्यादा आती हैं. मैं शॉर्ट टेम्पर्ड तो बहुत था पहले, तो मैंने उसपर काम भी किया है. पहले तो कोई मुझे एक गाली देता था तो मैं दस देकर आता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है.
मेरी तो किसी से दुश्मनी भी नहीं रही है. मैं एकलौता हूं ऐसा. अब आप इसको घमंड कह ले, या इनसिक्योरिटी, लेकिन मेरे अंदर कभी ऐसी भावना नहीं रही है.
क्यों हर एक्टर छोड़ रहा शो
कपिल के शो से एक एक कर कई एक्टर्स ने एग्जिट लिया था. सुनील ग्रोवर, उपासना सिंह, अली असगर, सुगंधा मिश्रा, चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, सिद्धार्थ सागर, भारती सिंह, जैसे सभी एक्टर्स ने शो को छोड़ दिया. ऐसे में कपिल पर अक्सर सवाल उठे कि वो किसी के साथ टिक कर काम क्यों नहीं कर पाए? कपिल ने कहा- सुनील ग्रोवर के साथ तो झगड़ा हुआ, वो तो ठीक है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












