
इधर पुतिन से मिलने चले शहबाज, उधर अफगानिस्तान से लड़ाई पर रूस ने कह दी ये बात
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 3 से 5 मार्च 2026 के बीच रूस की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं. शहबाज शरीफ का यह दौरा अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के बीच हो रहा है, जिसमें दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमले शामिल हैं. शहबाज के दौरे से पहले रूस ने अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान की लड़ाई पर प्रतिक्रिया दी है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 3 से 5 मार्च 2026 के बीच रूस की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं. शहबाज शरीफ का यह दौरा ऐसे वक्त में होने वाला है जब अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग जारी है और दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. ऐसे में शहबाज शरीफ का रूस दौरा बेहद अहम होने वाला है.
पाकिस्तान के एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से रूस की न्यूज एजेंसी RIA ने बताया कि शरीफ 3-5 मार्च के बीच रूस के दौरे पर होंगे. क्षेत्रीय तनाव के बीच शरीफ का यह दौरा राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है.
शहबाज शरीफ अपने रूस दौरे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे, बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे. बताया जा रहा है कि शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति से ऊर्जा, व्यापार, रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
शहबाज शरीफ के दौरे से पहले अफगानिस्तान के साथ लड़ाई पर क्या बोला रूस?
पाकिस्तान ने शुक्रवार रात अफगानिस्तान पर हमले शुरू कर दिए हैं. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और कंधार पर पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की जिसके बाद अफगान सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के साथ खुले जंग का ऐलान कर दिया है. दोनों देशों के बीच छिड़ी इस लड़ाई पर ईरान समेत कई देशों की प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें रूस भी शामिल है.
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि रूस अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लड़ाई छोड़कर बातचीत की टेबल पर लौटने का आग्रह करता है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







