
इधर ट्रंप की कोशिश नाकाम हुई, उधर यूक्रेन पर मिसाइलें बरसाने लगी पुतिन की सेना
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर वार्ता होने वाली थी जो अब स्थगित कर दी गई है. अमेरिका का कहना है कि रूस सीजफायर के लिए राजी नहीं है इसलिए बातचीत संभव नहीं है. इधर, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं.
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म कराने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ट्रंप आनेवाले कुछ हफ्तों के अंदर मुलाकात करने वाले थे लेकिन यह मुलाकात फिलहाल स्थगित कर दी गई है. अमेरिका का कहना है कि रूस सीजफायर के लिए राजी नहीं है इसलिए दोनों नेताओं की बैठक नहीं हो सकती. वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप कह रहे हैं कि वो पुतिन के साथ ऐसी कोई बैठक नहीं करना चाहते जो बेकार साबित हो.
इसी बीच रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है. यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में यूक्रेन में छह लोगों की मौत हो गई है जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमले में पूरे देश में बिजली गुल होने की घटनाएं हुई हैं.
कीव के सैन्य प्रशासन प्रमुख, तिमुर त्काचेन्को ने टेलीग्राम ऐप पर कहा कि रूसी हथियारों के मलबे से यूक्रेन की राजधानी (कीव) में आग लग गई और शहर के आधे जिलों में आग फैली.
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुख्य सचिव एंड्री यरमाक ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा, 'यूक्रेन ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को बहुत पहले ही मान लिया था, जबकि रूस हर संभव कोशिश कर रहा है कि हत्याएं होती रहें. इसका मतलब है कि फिलहाल पुतिन के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, और हम सभी को मिलकर और कोशिश करनी होगी ताकि वो हमारे लोगों की हत्या रोक सके.'
यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, कीव पर हमले में दो लोगों की मौत हुई, जबकि आसपास के क्षेत्र में चार लोगों की मौत हुई, जिनमें दो बच्चे शामिल थे.".
कीव के मेयर, विटाली क्लिच्को ने कहा कि डनिप्रोव्स्की जिले की एक ऊंची इमारत में आग से दस लोगों को बचाया गया, जिसमें से एक बच्चा भी शामिल था. शहर के विभिन्न अस्पतालों में पांच लोगों को भर्ती किया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










