
इतनी चालाकी से की पत्नी की हत्या, डॉक्टर भी खा गए मात! चौंका देगी कत्ल की ये दास्तां
AajTak
अमेरिका में एक डेंटिस्ट ने बेहद चालाकी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने पत्नी को मारने के लिए ऐसे जहर का इस्तेमाल किया जिनका पता ऑटोप्सी रिपोर्ट में आसानी से नहीं लगाया जा सकता. पुलिस को डेंटिस्ट पर शक तब हुआ जब उसके एक दोस्त ने बताया कि उसके खतरनाक जहर का ऑर्डर दिया था.
अमेरिका के कोलोराडो में एक डेंटिस्ट ने अपनी पत्नी को प्रोटीन शेक में आर्सेनिक और पोटेशियम सायनाइड जैसे खतरनाक जहर देकर उसकी हत्या कर दी है. पुलिस ने बताया कि डेंटिस्ट को किसी और महिला से प्यार था और वो उसी के साथ रहना चाहता है. लेकिन बीच में पत्नी आ रही थी. पत्नी से छुटकारा पाने के लिए डेंटिस्ट ने उसके प्रोटीन शेक में खतरनाक जहर मिला दिए. वर्क आउट के बाद जब पत्नी ने उसे पीया तो कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई.
समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को पुलिस ने बताया कि डेंटिस्ट जेम्स क्रेग की पत्नी एंजेला को अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था. लाइफ सपोर्ट से हटाने के तुरंत बाद उनकी मौत हो गई. पत्नी की मौत के बाद डेंटिस्ट को हत्या के शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि जेम्स को गुरुवार को अदालत में पेश होना है जहां यह पता चलेगा कि अभियोजकों ने उसके खिलाफ आरोप दायर करने का फैसला किया है या नहीं.
कैसे पुलिस को जेम्स पर हुआ शक
जेम्स ने अपनी पत्नी को मारने के लिए जिन खतरनाक जहर का इस्तेमाल किया था, उनका पता ऑटोप्सी रिपोर्ट में आसानी से नहीं लगाया जा सकता. जेम्स की पत्नी का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर भी इस बात का पता नहीं लगा पाए कि उसे किसी तरह का जहर दिया गया है.
पुलिस ने जेम्स क्रेग की जांच तब शुरू की जब उसके एक साथी डेंटिस्ट और दोस्त, रयान रेडफर्न ने एक नर्स को बताया कि उनके काम में पोटेशियम साइनाइड की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन फिर भी जेम्स ने इसका ऑर्डर दिया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










