
इतना तो आसान है पुरानी कार पर GST का नया नियम, फिर कंफ्यूजन क्यों? यहां समझें एक-एक बात
AajTak
अब कंफ्यूजन इस बात को लेकर है कि पुरानी कार नुकसान में भी बेचने पर क्या टैक्स लगेगा? क्या कोई भी पुरानी कार खरीदने बेचने पर आम आदमी को भी 18% जीएसटी देना पड़ेगा?
सोशल मीडिया के इस दौर में जितनी तेजी आम आदमी को जागरूक करने वाली खबरें फैलती हैं, उससे ज्यादा तेजी से अफवाहें फैलती हैं. ऐसी ही एक भ्रामक खबर पुरानी और यूज्ड कार पर GST को लेकर चल रही है. अब अगर किसी से ये कहा जाए कि आप नुकसान में भी कार बेचेंगे, उसपर भी 18% जीएसटी देना पड़ेगा, तो उसका जवाब होगा. ये नियम तो बिल्कुल गलत है.
दरअसल, ये सच है कि यूज्ड और पुरानी कार को लेकर GST की दरों में बदलाव हुआ है. पहले 12% लगता था, अब उसे बढ़ाकर 18% कर दिया गया है. ये फैसला पिछले हफ्ते हुई GST काउंसिल की बैठक में लिया गया है.
अब कंफ्यूजन इस बात को लेकर है कि पुरानी कार नुकसान में भी बेचने पर क्या टैक्स लगेगा? क्या कोई भी पुरानी कार खरीदने बेचने पर आम आदमी को भी 18% जीएसटी देना पड़ेगा? क्या पुरानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद-बिक्री पर 18% टैक्स देना पड़ेगा?
पुरानी कार जीएसटी को लेकर ये नया नियम
अब आपको सबसे पहले उस खबर के बारे में बताते हैं जो बिल्कुल फर्जी है. जिसमें कहा जा रहा है कि पुरानी कार की खरीद और बिक्री की मार्जिन पर 18% जीएसटी लागू होगा. उदाहरण ये दिया जा रहा है कि अगर 12 लाख में खरीदी कार को 9 लाख रुपये में बेचते हैं तो इसके मार्जिन पर 18% जीएसटी लगेगा. अब सवाल उठता है कि यहां तो पुरानी कार को बेचने पर 3 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है तो फिर क्या नुकसान पर भी 18% जीएसटी देना पड़ेगा? बस इसी गलत उदाहरण की वजह से लोग कंफ्यूज हैं.
अब एक लाइन में कंफ्यूजन दूर करना है तो ये जान लें कि अगर खरीद की कीमत से कम दाम पर पुरानी कार को बेच रहे हैं तो कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. यानी 12 लाख में खरीदी गई कार को कुछ साल के बाद 9 लाख रुपये में बेचने पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. चाहें वो कार किसी आम आदमी के नाम पर हो, या फिर किसी कंपनी के नाम पर रजिस्टर हो. यानी नुकसान में कार बेचने पर No GST.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











