
इटावा कथावाचक कांड के बाद दांदरपुर गांव में बवाल! 'अहीर रेजिमेंट' के लोगों की पुलिस से झड़प, पत्थरबाजी-फायरिंग, माहौल तनावपूर्ण
AajTak
कथावाचकों से बदसलूकी मामले में 'अहीर रेजिमेंट' और गगन यादव के लोग दांदरपुर गांव पहुंचे थे. यहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने उनपर पथराव शुरू कर दिया. हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
यूपी के इटावा में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. यादव कथावाचकों से बदसलूकी के मामले में 'अहीर रेजिमेंट' के लोग भारी संख्या में दांदरपुर गांव पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने उनपर पथराव कर दिया. जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.
हालात ऐसे हो गए कि दारोगा को कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. घटना का वीडियो सामने आया है. पत्थरबाजी में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर भारी फोर्स मौजूद है. फिलहाल, शांति-व्यवस्था कायम है. आइए जानते हैं पूरा मामला...
आपको बता दें कि हाल ही में दांदरपुर गांव में यादव कथावाचकों से बदसलूकी हुई थी. इसको लेकर ब्राह्मण और यादव पक्ष के लोगों आमने-सामने हैं. इसी बीच आज गगन यादव की अगुवाई में 'अहीर रेजिमेंट' के लोग गांव में घुस रहे थे. पुलिस फोर्स ने उन्हें रोका तो भीड़ भड़क उठी और पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया. भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से पुलिस की गाड़ी भी तोड़ डाली. ऐसे में पुलिस को अपने बचाव में हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
हालांकि, इस दौरान पुलिस फोर्स कुछ देर के लिए बैकफुट पर आती दिखी. लेकिन सीनियर अधिकारियों ने मोर्चा संभाला तो उपद्रवी पीछे हटे. पुलिस ने दौड़ाकर कई उपद्रवियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस एक्शन के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई. लोग इधर-उधर भागते नजर आए. अब पुलिस वीडियो के माध्यम से फरार उपद्रवियों को खोज रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












