
इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर को लेकर नेतन्याहू ने दी मंजूरी! लेकिन फंस गया पेच
AajTak
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लंबे समय से तनाव देखा जा रहा है. लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के साथ सीजफायर समझौते को मंजूरी दे दी है, लेकिन कुछ डिटेल्स को लेकर इजरायल को आपत्तियां हैं, जिसे फिर से सोमवार को लेबनान को भेजे जाने की उम्मीद थी.
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लंबे समय से तनाव देखा जा रहा है. लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के साथ सीजफायर समझौते को मंजूरी दे दी है, लेकिन कुछ डिटेल्स को लेकर इजरायल को आपत्तियां हैं, जिसे फिर से सोमवार को लेबनान को भेजे जाने की उम्मीद थी. रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के कुछ बिंदुओं पर अभी भी बातचीत चल रही है और जब तक सभी मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता, इसे अंतिम रूप नहीं माना जाएगा.
जानकारी के अनुसार, इजरायली कैबिनेट को भी सीजफायर समझौते को मंजूरी देनी होगी. वहीं, इजरायली सरकारी प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने कहा, 'हम एक समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी भी कुछ मुद्दे हैं जिन पर चर्चा करनी है.'
यह भी पढ़ें: 'नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं बल्कि फांसी दो...' इजरायली PM पर भड़के ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई
दोनों देशों में चल रही बातचीत
बातचीत में शामिल सूत्रों ने कहा कि वार्ताएं सकारात्मक दिशा में बढ़ती दिख रही हैं, लेकिन चेतावनी दी कि इजरायल-हिजबुल्लाह शत्रुता जारी होने के कारण एक छोटी सी चूक भी इन वार्ताओं को पटरी से उतार सकती है. बता दें कि पिछले हफ्ते, अमेरिकी राजदूत अमोस होचस्टीन बेरुत में थे, जहां उन्होंने बातचीत की प्रगति का आकलन किया और कहा कि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्षविराम समझौता 'हमारे पहुंच में है.'
हाल ही में इजरायल ने बेरूत पर एक बार फिर हवाई हमले किए थे, जिसमें 29 लोग मारे गए थे. वहीं, हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायल पर 250 से अधिक मिसाइलों की बौछार की. हिजबुल्लाह को ईरान का समर्थन प्राप्त है. पिछले महीने, दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया था कि अमेरिकी मध्यस्थ इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्षविराम को रोकने के लिए एक प्रस्ताव पर काम कर रहा है. इजरायल ने सितंबर मध्य में लेबनान पर एक बड़ा आक्रमण किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









