
इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग में पहली बार आया चीन का रिएक्शन, जानें क्या कहा
AajTak
चीन ने रविवार को फिलिस्तीन और इजरायल से युद्ध को तुरंत खत्म करने की अपील की है. बीजिंग की ओर से कहा गया है कि दोनों देशों को संयम बरतते हुए हालात और बिगाड़ने से बचें. इसके साथ ही चीन ने नागरिकों की रक्षा के लिए शांति बहाल करने के लिए कहा है.
इजरायल पर शनिवार की सुबह हमास ने हमला शुरू कर दिया. कुछ ही मिनटों में हजारों रॉकेट दाग दिए. इजरायल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में रहने वाले हजारों लोग आ चुके हैं. हमास के हमलों में इजरायल के 300 लोगों की मौत हुई थी, जवाबी कार्रवाई में हमास के 400 ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इस बीच चीन का पहली बार रिएक्शन आया है.
चीन ने रविवार को फिलिस्तीन और इजरायल से युद्ध को तुरंत खत्म करने की अपील की है. बीजिंग की ओर से कहा गया है कि दोनों देशों को संयम बरतते हुए हालात और बिगाड़ने से बचें. इसके साथ ही चीन ने नागरिकों की रक्षा के लिए शांति बहाल करने के लिए कहा है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन ने कहा कि वो फिलिस्तीन और इजरायल के बीच तनाव और हिंसा में बढ़ोतरी से बहुत चिंतित है और वह दोनों पक्षों से शांत रहने की अपील करता है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच भीषण संघर्ष पर सवालों के जवाब में कहा कि गाजा पट्टी में दोनों पक्षों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ.
हमास के हमले को रोकने में नाकाम रही खुफिया एजेंसी 'मोसाद' की खौफनाक दास्तान
हमास ने शनिवार को रॉकेट हमलों की झड़ी लगा दी. इजरायल पर हमास का यह हमला अबतक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने भी गाजा पट्टी पर हवाई हमलों से रिएक्शन दिया है, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. चीनी प्रवक्ता ने कहा कि एक बार दोनों देशों के बीच हुआ संघर्ष दिखाता है कि शांति प्रक्रिया का लंबा गतिरोध कायम नहीं रह सकता. संघर्ष से बाहर निकलने का मूल रास्ता दो-राज्य समाधान को लागू करना और एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीन राज्य की स्थापना करना है.
काल बनी इजरायली एयरफोर्स, हमास पर कर दी बमों की बारिश, चुन-चुन कर ले रही है बदला

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








