
इजरायल से जंग के बीच हमास ने पहली बार दो अमेरिकी बंधकों को किया रिहा, कतर की मध्यस्थता के बाद फैसला
AajTak
इजरायल और गाजा के बीच 14 दिन से जंग चल रही है. हमास के लड़ाकों ने बड़ी संख्या में इजरायल समेत अन्य देशों के नागरिकों को बंधक बनाकर रखा है.
इजरायल और गाजा के बीच 14 दिन से जंग चल रही है. हमास के लड़ाकों ने बड़ी संख्या में इजरायल समेत अन्य देशों के नागरिकों को बंधक बनाकर रखा है. इस बीच, दुनिया के कई देश इस लड़ाई को शांत कराने में जुट गए हैं. अब खबर है कि हमास ने पहली बार दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया है. यह रिहाई की कतर की मध्यस्थता के बाद हुई है.
हमास की सशस्त्र ब्रांच इज अल-दीन अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया और कहा, कतर की तरफ से मध्यस्थता के प्रयास किए गए हैं. जिसके जवाब में हमने मानवीय कारणों से दो अमेरिकी बंधकों को रिहा कर दिया है. इनमें एक मां और उसकी बेटी शामिल है.
'अमेरिकी दावे झूठे और निराधार'
अबू उबैदा ने बताया कि हमने नागरिकों को मानवीय कारणों से और अमेरिकी लोगों और दुनिया को यह साबित करने के लिए रिहा किया है कि बाइडेन (राष्ट्रपति) और उनके फासीवादी प्रशासन द्वारा किए गए दावे झूठे और निराधार हैं.
'हमास ने बड़ी संख्या में लोगों को बनाया था बंधक'
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायल पर हमला बोल दिया था और कत्लेआम किया था. बड़ी संख्या में इजरायल समेत अन्य देशों के नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे. तब यह लोग रिहा नहीं किए गए हैं. वहीं, हमास के हमले के बाद इजरायल ने युद्ध की घोषणा की और गाजा पट्टी को चारों तरफ से घेर लिया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









