
इजरायल से जंग के बीच ईरान ने फिर खोला एयरस्पेस, अपने ही विमानों से आज 1000 भारतीयों को भेजेगा दिल्ली
AajTak
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध भयावह दौर में पहुंच चुका है, जिसमें मिसाइल हमलों से आम नागरिक संकट में हैं. इस बीच ईरान ने अपना एयरस्पेस भारतीय नागरिकों के लिए खोल दिया है. 1000 भारतीय नागरिक आज अपने वतन लौटेंगे.
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध भयावह मोड़ पर पहुंच चुका है. दोनों ही देश एक-दूसरे पर मिसाइल हमले कर रहे हैं. जिसकी वजह से वहां रह रहे आम नागरिकों को जान गंवानी पड़ रही है. लोग खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं. इजरायल के साथ चल रहे युद्ध की वजह से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है.
इस बीच ईरान ने भारतीय समुदाय के लोगों के निकासी के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है. आज (शुक्रवार) की रात को ईरान से नई दिल्ली 1,000 भारतीय नागरिक पहुंचेंगे. भारतीय नागरिकों को ईरान से दिल्ली लाने के लिए मशहद से एयर चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है. ईरान के ही विमान से ही भारतीय वतन लौटेंगे.
ईरान के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जो लोग भारतीय ईरान छोड़कर जाना चाहते हैं उनके लिए चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की गई है. अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है.
ईरान की ओर से ये व्यवस्था तब की गई है जब दो दिन पहले भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' की शुरूआत की. इस ऑपरेशन के तहत भारत सरकार ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन लौटने में मदद कर रही है. इजरायल से बढ़ते सैन्य हमलों की वजह से मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है.
ईरान ने भारत से की निंदा की मांग
ईरान ने भारत से अपील की है कि वह इजरायल की ओर से की जा रहे हमलों की निंदा करे. ईरान ने कहा कि अगर भारत ऐसा नहीं करता है तो वह हमला करने वालों को प्रोत्साहन देगा, जो खुद के सामने दूसरे को हीन समझते हैं. इजरायल खुद को पीड़ित बताकर हमलावर की भूमिका निभाता है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








