
इजरायल में गूंजा Shah Rukh Khan का गाना, झूमे विदेश मंत्री, देखें वीडियो
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर इजरायल के दौरे पर हैं. येरूशलम में दिव्यांगों के एक समारोह में पहुंचे विदेश मंत्री उस वक्त हैरान रह गए जब बॉलीवुड के एक हिट गाना ने माहौल को मजेदार बना दिया. मेनाशे समुदाय की एक नेत्रहीन भारतीय यहूदी लड़की दीना समते ने विदेश मंत्री जयशंकर और उनके डेलिगेशन का स्वागत किया और बॉलीवुड फिल्म- कल हो न हो और कुछ-कुछ होता है के हिट गाने गाए. ऐसा स्वागत देखकर विदेश मंत्री और उनका डेलिगेशन भावुक हो गया. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











