इजरायल में एक और हमला, गोलीबारी में दो लोग घायल, हमलावर ढेर
AajTak
इजराइल के यरूशलम के डेविड शहर के पास एक और हमला हुआ. जहां फायरिंग में दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया है. इससे कुछ घंटे पहले ही यरूशलम के बाहरी इलाके में एक यहूदी मंदिर में हमला हुआ था. जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी.
इजरायल में शनिवार दोपहर (भारतीय समयानुसार) एक और हमला हुआ. जिसमें दो लोग घायल हो गए. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावर को घेरकर ढेर कर दिया. जानकारी के मुताबिक ये हमला यरूशलम में डेविड शहर के पास हुआ. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. साथ ही मारे गए हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
बता दें कि इससे कुछ घंटे पहले ही यरूशलम के बाहरी इलाके में एक यहूदी मंदिर में एक हमला हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. यरूशलम में ये हमला इजराइल की सेना की रिफ्यूजी कैंप में की गई कार्रवाई के एक दिन बाद हुआ है. हालांकि पुलिस ने एनकाउंटर में हमलावर को मार गिराया. इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन इसका जेनिन छापेमारी से जुड़े होने का संदेह है. जिसमें इजराइल सेना की कार्रवाई में 9 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी.
इजरायल पुलिस ने आतंकी हमला बताया
इजरायल पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताते हुए कहा कि यह पूर्वी यरूशलम के कब्जे वाले यहूदी क्षेत्र नेवे याकोव में हुआ. गाजा में हमास के प्रवक्ता हजेम कासिम ने कहा, यह ऑपरेशन जेनिन में कब्जे का जवाब है. इस हमले की फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने तारीफ की, लेकिन हमले का दावा नहीं किया. वहीं, अमेरिका ने इस हमले की निंदा की है.
इजरायल-फिलिस्तीन के बीच झड़प में 9 की मौत
गौरतलब है कि इजरायल-फिलिस्तीन के बीच खूनी संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायली सेना और फिलिस्तीन के बीच गुरुवार को हुए एक झड़प में 9 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इजरायली सेना ने कहा कि उन्होंने किसी भी निर्दोष की हत्या नहीं की है बल्कि वे जेनिन में इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन से संबंधित आतंकवादी दस्ते को पकड़ने गए थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









