
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों पर किया हमला, 50 आतंकी मारे गए
AajTak
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों के खिलाफ कई हवाई हमले किए, जिनमें 50 आतंकियों को मार गिराया गया. इस हमले में हिजबुल्लाह के साउथ फ्रंट और राडवान फोर्स के 6 सीनियर कमांडर शामिल थे.
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों के खिलाफ कई हवाई हमले किए, जिनमें 50 आतंकियों को मार गिराया गया. इस हमले में हिजबुल्लाह के साउथ फ्रंट और राडवान फोर्स के 6 सीनियर कमांडर शामिल थे. सोमवार को IAF ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की नासिर यूनिट, बदर यूनिट, अज़ीज़ यूनिट पर हमले किए.
कई साल से थी तैयारी कई साल से हिजबुल्लाह के साउथ फ्रंट ने दक्षिणी लेबनान में अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर और कमांड सेंटर का एक बड़ा नेटवर्क बनाया है, जिसका उद्देश्य युद्ध के दौरान IDF सैनिकों पर हमला करना और उत्तरी इजरायल में समुदायों के खिलाफ हमले की योजनाओं को बनाना शामिल है.
खुफिया निदेशालय के रिपोर्ट के मुताबिक, वायुसेना ने इस इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने और उन संचालकों और कमांडरों को खत्म करने के लिए कई हमले किए जो साइट पर मौजूद थे और इजरायल के खिलाफ हमले कर रहे थे. ये हमले दक्षिणी लेबनान में IDF की ताकत और उत्तरी इजरायल में सुरक्षा स्थिति को बदलने की दिशा में एक और कदम है.
कई यूनिट तबाह किए IDF के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अजीज यूनिट के 50, नासिर यूनिट के 30 और बदर यूनिट के 5 ठिकानों पर हमला किया गया. इसके अलावा, राडवान फोर्सेज और हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के करीब 10 ठिकानों के साथ-साथ दक्षिणी लेबनान में मध्यम दूरी की रॉकेट यूनिट के करीब 30 ठिकानों को भी निशाना बनाया गया.
अनुमान है कि इस हमले में हिजबुल्लाह के 50 आतंकवादी मारे गए, जिनमें अहमद हसन नज़ल, हुसैन तलाल कमाल, ग़जर क्षेत्र का प्रमुख, मूसा दीब बरकत, ग़जर क्षेत्र का निवर्तमान प्रमुख, महमूद मुस करनिब, ग़जर क्षेत्र का संचालन प्रमुख, अली अहमद इस्माइल, बिंट जेबिल क्षेत्र का तोपखाने का कमांडर और अब्दुल्ला अली दकिक, ग़जर क्षेत्र के तोपखाने का कमांडर शामिल है. बात दें कि हिजबुल्लाह ने एक अंडरग्राउंड सुरंग बनाया था जो इजरायली क्षेत्र में लगभग 10 मीटर तक अंदर तक आ गयी थी. IDF सैनिकों को सुरंग में हथियार, विस्फोटक उपकरण और टैंक रोधी मिसाइलें मिली हैं.
IDF ने दिया बयान IDF ने एक बयान में कहा, हमने लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ अपनी जमीनी और हवाई हमले जारी रखे हैं. हम इस संगठन पर हमला करने, इसकी सैन्य क्षमताओं, विशेष रूप से रणनीतिक क्षमताओं को कम करने और नष्ट करने और सीमा के पास के गांवों में बनाए गए बुनियादी ढांचे को नष्ट करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो उत्तर के निवासियों के लिए खतरा हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







