
इजरायल ने जब युगांडा जाकर प्लेन हाइजैक में बंधकों को छुड़ाया, नहीं रिहा किए थे आतंकी
AajTak
नेटफ्लिक्स पर अनुभव सिन्हा निर्देशित सीरिज 'IC 814- द कंधार हाइजैक' स्ट्रीम हो रही है. कहानी 24 दिसंबर 1999 की इंडियन एयरलाइंस के विमान IC 814 के हाइजैक की है. काठमांडू जा रहे विमान में क्रू समेत 191 लोग सवार थे. पांच हाइजैकर्स विमान को हाइजैक कर अफगानिस्तान के कंधार ले गए. हाइजैकर्स अपने 36 साथियों की रिहाई और 20 करोड़ डॉलर कैश की मांग कर रहे थे. तालिबान में मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत बंधकों के बदले में 3 आतंकियों को रिहा करने पर राजी हुआ. इसी तरह का एक मामला इजरायली सरकार के सामने भी आया था जब फिलिस्तीनी और जर्मन आतंकियों ने सैकड़ों यहूदियों से भरा प्लेन हाइजैक कर लिया था. हालांकि, इजरायल सरकार ने बिना हाइजैकर्स की मांगों को पूरा किए जिस हैरतअंगेज तरीके से अपने बंधकों को छुड़ाया, वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.... कहानी उसी ऑपरेशन थंडरबोल्ट की-
27 जून 1976, दिन रविवार
एयर फ्रांस की फ्लाइट 139 ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव के बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्रांस की राजधानी पेरिस के लिए उड़ान भरी. 248 यात्रियों से भरा विमान ग्रीस की राजधानी एथेंस में कुछ देर रुका और फिर बादलों के बीच से होता हुआ अपनी मंजिल पेरिस की तरफ बढ़ने लगा.
विमान ने अपनी गति पकड़ी ही थी कि यात्रियों के बीच से चार हथियारबंद लोग उठ खड़े हुए. इनमें से दो, विल्फ्रेड बोस और ब्रिजेत कुलमान जर्मनी के आतंकवादी समूह जर्मन Baadar-Meinhof से थे और दो 'पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन' से संबंध रखने वाले फिलिस्तीनी आतंकी थे.
विल्फ्रेड बोस के एक हाथ में रिवॉल्वर और दूसरे हाथ में हथगोला था. ब्रिजेत कुलमान, जो कि एक महिला थी, उसने अपने हैंड ग्रेनेड की पिन निकाली और यात्रियों को धमकी देते हुए कहा कि किसी ने चालाकी करने की कोशिश की तो वो प्लेन में ब्लास्ट कर देगी. इसके बाद विल्फ्रेड ब्रिजेत के साथ कॉकपिट की तरफ बढ़ा और उसने प्लेन को अपने कब्जे में ले लिया.
विमान हाइजैक हो चुका था! हाइजैकर्स के आदेश पर विमान अब पेरिस के बजाए लीबिया की तरफ बढ़ने लगा. हाइजैक हुआ विमाम लीबिया के बेनगाजी शहर में 7 घंटे रुका और उसमें ईंधन भरा गया. आतंकियों ने पायलट को आदेश दिया कि वो विमान को युगांडा के एंतेबे एयरपोर्ट ले चले.
आजाद होने के लिए बंधक ने लगा दी जान की बाजी

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










