
'इजरायल जल्द सीजफायर करे, विवाद सुलझाने का सही तरीका जंग नहीं', मिडिल ईस्ट संकट पर आया जिनपिंग का बयान
AajTak
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने ये बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन बातचीत के दौरान दिया. जिसमें दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पक्षों विशेषकर इजरायल से अपील की कि वह जितनी जल्दी हो सके युद्धविराम लागू करे, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल की जा सके.
ईरान और इजरायल एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं, इसी बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान सामने आया है, जिनपिंग ने दो टूक कहा है कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष को सुलझाने के लिए सबसे जरूरी प्राथमिकता युद्धविराम (ceasefire) है और अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने का तरीका बल प्रयोग नहीं हो सकता.
चीन की प्रमुख समाचार एजेंसी पीपल्स डेली के मुताबिक राष्ट्रपति जिनपिंग ने ये बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन बातचीत के दौरान दिया. जिसमें दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पक्षों विशेषकर इजरायल से अपील की कि वह जितनी जल्दी हो सके युद्धविराम लागू करे, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल की जा सके. जिनपिंग ने दोहराया कि चीन हमेशा संवाद और कूटनीति के जरिए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान का पक्षधर रहा है और बल का प्रयोग किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता.
तेल अवीव, बीर्शेबा और रमतगन जैसे शहर ईरान के टारगेट पर बता दें कि इजरायल ईरान पर लगातार अटैक कर रहा है. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के कई शहरों जैसे- तेल अवीव, बीर्शेबा, रमतगन और होलोन पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इनमें एक मिसाइल तेल अवीव के सोरोका अस्पताल पर जा गिरी, जिससे पूरे अस्पताल में अफरातफरी मच गई. साथ ही इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है.
ईरान ने इजरायल के सोरोका अस्पताल पर दागी मिसाइल
सोरोका मेडिकल सेंटर के महानिदेशक प्रो. श्लोमी कोडेश ने गुरुवार की सुबह मिसाइल हमले के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मिसाइल ने सोरोका में पुराने सर्जिकल वार्ड की इमारत को निशाना बनाया. यह अपेक्षाकृत पुरानी इमारत है, जिसे हाल के दिनों में खाली कराया गया था. उन्होंने कहा कि अस्पताल की अन्य इमारतों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है. सभी मरीज और सभी कर्मचारी बंकर में थे. हमले में कई लोगों के हल्की चोटों आई हैं, जिनमें से ज़्यादातर विस्फोट के शॉकवेव से घायल हुए हैं.
इजरायल ने दी खामेनेई के खात्मे की धमकी

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







