
इजरायल के हमलों से तबाही, अब ईरान की बदला लेने की धमकी... मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध की आहट
AajTak
इजरायल के हमले में ईरान के 20 टॉप कमांडर समेत 100 से अधिक लोग मारे गए. इनमें आर्मी और एयरफोर्स चीफ भी शामिल हैं. ईरान के 6 परमाणु वैज्ञानिक भी इजरायल के हमले में मारे गए हैं. यहूदी देश ने ईरान के तेहरान में यूक्लियर रिसर्च सेंटर और दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. अब ईरान में भी बदला लेने की कसमें खाई हैं.
मिडिल ईस्ट में जिसका डर था, अब वही हो गया है. इजरायल और ईरान अब जंग के मैदान में कूद चुके हैं. इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं. ईरान के सैन्य ठिकानों के साथ-साथ, परमाणु ठिकानों पर भी बमबारी की है. इजरायल ने बम और ड्रोन बरसाए हैं, जिसने ईरान में तबाही मचाकर रख दी. ईरान सरकार ने देशभर में इमरजेंसी लागू कर दी है.
इजरायल के हमले में ईरान के 20 टॉप कमांडर समेत 100 से अधिक लोग मारे गए. इनमें आर्मी और एयरफोर्स चीफ भी शामिल हैं. ईरान के 6 परमाणु वैज्ञानिक भी इजरायल के हमले में मारे गए हैं. यहूदी देश ने ईरान के तेहरान में यूक्लियर रिसर्च सेंटर और दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और एयर डिफेंस सिस्टम व बैलिस्टिक मिसाइलें भी तबाह कर दीं.
दरअसल, शुक्रवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अचानक से पूरा ईरान दहल उठा. इजरायल की तरफ से ऐसी बमबारी हुई है कि पूरे ईरान में तहलका मच गया. इजरायल ने ईरान पर लड़ाकू विमानों के साथ 5 फेज में हमले किए. इन हमलों को ऑपरेशन राइजिंग लॉयन नाम दिया गया. इजरायल के इन हमलों से ईरान की राजधानी तेहरान दहल उठी. तेहरान के उत्तर-पूर्वी इलाक़ों में भी धमाके ही धमाके सुनाई पड़े.
नए IRGC ने इजरायल की दी खुली धमकी
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नए प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर ने इजरायल को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने तीखे बयान में कहा कि जायोनिस्ट शासन (इजरायल) ने जिस प्रकार से ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया है, उसका जवाब जल्द और भयावह रूप में दिया जाएगा.
IRGC प्रमुख मेजर जनरल पाकपुर ने कहा, 'जायोनिस्ट शासन ने आज इस्लामी गणराज्य की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करके जो अपराध किया है, उसका जवाब जरूर दिया जाएगा. अपराधी और नाजायज जायोनिस्ट शासन को भयंकर और विनाशकारी परिणामों के साथ एक कड़वी और दर्दनाक नियति का सामना करना पड़ेगा. कमांडरों, वैज्ञानिकों और शहीद हुए लोगों के खून का बदला लेने के लिए, इस बाल-हत्या करने वाली सरकार के लिए जल्द ही नरक के द्वार खोल दिए जाएंगे."

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










