
इजरायल के राष्ट्रपति को 'शर्म' आनी चाहिए... अचानक क्यों भड़क गए US राष्ट्रपति ट्रंप?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को माफी न देना शर्मनाक है. नेतन्याहू भ्रष्टाचार मामलों में मुकदमा झेल रहे हैं. ट्रंप के बयान के बाद इजराली राष्ट्रपति के कार्यालय ने बयान भी जारी किया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग पर तीखा हमला बोला है. हाल ही में उन्होंने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे जब उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को माफी (पार्डन) न देने के लिए "शर्म आनी चाहिए."
प्रधानमंत्री नेतन्याहू इस समय कथित धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और भरोसा तोड़ने से जुड़े मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं. गुरुवार को दिए बयान में ट्रंप ने कहा कि वे जून 2025 से ही नेतन्याहू को माफी देने की मांग करते रहे हैं, लेकिन इस बार पहली बार उन्होंने सीधे हर्जोग की आलोचना की. यह टिप्पणी उस मुलाकात के एक दिन बाद आई जब ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नेतन्याहू से मुलाकात की. इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई होगी.
यह भी पढ़ें: ईरान प्रोटेस्ट में मरने वालों की संख्या 7000 के पार, उधर ट्रंप-नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात
पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले के लिए नेतन्याहू जिम्मेदार हैं, जिसमें हमास ने हमला किया था, तो उन्होंने जवाब दिया कि "मुझे लगता है हर कोई किसी न किसी हद तक जिम्मेदार होता है," लेकिन उन्होंने इसे अचानक हुआ हमला बताते हुए कहा कि "ऐसा हमला था जिसे पहले से कोई भी भांप नहीं सकता था."
"राष्ट्रपति हर्जोग को शर्म आनी चाहिए", बोले ट्रंप
ट्रंप ने नेतन्याहू की तारीफ करते हुए उन्हें "युद्ध के समय अच्छा प्रधानमंत्री" बताया और कहा कि दोनों देशों ने मिलकर ईरान के खिलाफ कई सफल कदम उठाए. इसके बाद उन्होंने इजरायली राष्ट्रपति हर्जोग पर निशाना साधते हुए कहा, "राष्ट्रपति के पास सबसे बड़ी ताकत माफी देने की होती है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे. उन्हें इस पर शर्म महसूस करनी चाहिए." उन्होंने आगे कहा कि "इजरायल के लोगों को भी इस पर उन्हें शर्मिंदा करना चाहिए."

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








